{"_id":"653964ff37b93a0587090c27","slug":"shortcoming-removed-now-you-can-apply-online-for-widow-pension-jind-news-c-199-1-sroh1009-7810-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खामी दूर, अब कर सकेंगे विधवा पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खामी दूर, अब कर सकेंगे विधवा पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन
Thu, 26 Oct 2023 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। समाज कल्याण विभाग द्वारा विधवा महिलाओं को मिलने वाली पेंशन के आवेदन नहीं होने से विधवा महिलाओं को पिछले लगभग तीन महीने से पेंशन से वंचित रहना पड़ रहा था। विधवा महिलाओं को सरकार से मिलने वाली पेंशन के लिए विभाग की साइट पर आवेदन नहीं हो रहे थे। इसके चलते पिछले तीन महीनें में सैंकड़ों महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। अब लंबा समय बीतने के बाद यह साइट चालू हुई है।
समाज कल्याण विभाग द्वारा विधवा महिलाओं को पेंशन मिलती है। इस पेंशन के लिए महिलाओं को पहले सीएससी सेंटर से आवेदन को ऑनलाइन करवाना होता है, लेकिन पिछले लगभग तीन महीने से विभाग की साइट में तकनीकी खामी होने के कारण आवेदन सबमिट नहीं हो रहे थे। आवेदन की जानकारी अपडेट करते समय मध्य में ही फार्म अटक रहे थे। जिसका सीएससी सेंटर पर कोई समाधान नहीं हो रहा था। इस समस्या के चलते आए दिन विधवा महिलाएं पेंशन के लिए समाज कल्याण विभाग तो कभी सीएससी सेंटर पर चक्कर काट रही थी, लेकिन उनको समाधान के लिए कहीं भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा था। अब विधवा महिलाओं के लिए चल रही यह परेशानी समाप्त हो गई। जिसके चलते पिछले लगभग एक सप्ताह में दर्जनों महिलाओं ने विधवा पेंशन के लिए आवेदन किए हैं।
बाक्स
तकनीकी खराबी के कारण हुई परेशानी, अब शुरू हुए आवेदन आने
समाज कल्याण विभाग में पेंशन के लिए आवेदन करने की तकनीकी समस्या थी, जिसका समाधान मुख्यालय स्तर पर हुआ है। इस समस्या के चलते जो महिलाएं आवेदन करने से वंचित थी। वह अब आवेदन कर सकती हैं, ताकि उनको विधवा पेंशन योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
-- सरोज देवी जिला समाज कल्याण अधिकारी जींद।