फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shopkeepers troubled by sewer overflow, blocked road

Jind News: सीवर ओवरफ्लो से दुकानदार परेशान, लगाया जाम

Sun, 18 May 2025 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers troubled by sewer overflow, blocked road
18जेएनडी27:  सड़क के बीच मेज रखकर जाम लगाते हुए दुकानदार। संवाद
नरवाना। धौला कुआं चौपड़ा पत्ती के पास दुकानों के आगे बने गंदे पानी के नाले व सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण दुकानों के बाहर गंदा पानी सड़क पर बहता है। इससे दुकानदारों ने रोष जताते हुए रविवार सुबह करीब 10 बजे करीब दो घंटे तक पुराना बस अड्डा रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन

रोड जाम के चलते दोनों तरफ से सड़क पर गुजरने वाले वाहनों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, इस दौरान जाम लगा रहे दुकानदारों ने पब्लिक हेल्थ व नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दुकानदारों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि पिछले काफी समय से दुकानों के आगे सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण सीवर का गंदा पानी नालों से बाहर निकलकर उनकी दुकानों के आगे बहता रहता है।
विज्ञापन

इसके के कारण हम दुकानदारों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है, क्योंकि दुकानों के बाहर गंदा पानी बहता रहता है और दुकान के अंदर ग्राहक को आने के लिए कोई रास्ता नहीं मिल पाता। इतना ही नहीं दुकानदारों व आस-पास के लोगों के अंदर बीमारी फैलने का भी डर बना हुआ है। इस दौरान डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदीप, योगेंद्र गर्ग, विक्रम, बलराज , रमेश, कृष्ण मोर, रविद्र गोयत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

जाम लगाने का मामला संज्ञान में आया था। मौके पर कर्मचारियों को भेजकर सफाई करवा दी गई थी। इसके बाद कूड़ा उठाने के लिए नगर परिषद को बोल दिया गया था। आगेे दुकानदारों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

-गोविंद, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed