फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shopkeeper getting threat to empty shop, robbery has been done earlier

दुकान खाली करने के लिए दुकानदार को मिल रही धमकी, पहले भी सेंध लगाकर हो चुकी है चोरी

Sun, 10 Jan 2021 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper getting threat to empty shop, robbery has been done earlier
भिवानी रोड स्थित अशोक जैन की दुकान। संवाद - फोटो : Jind
देवीलाल चौक पर स्कूटर स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाने वाले दुकानदार ने अज्ञात लोगों पर उसको परेशान करने तथा दुकान खाली करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इस दुकानदार के यहां पहले भी दीवार तोड़कर चोरी हो चुकी है। दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दी है। शहर थाना प्रभारी ने मौके पर जाकर पूछताछ की। फिलहाल अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

कानूनगो मोहल्ला निवासी दुकानदार अशोक जैन ने कहा कि वह 31 साल से भिवानी रोड पर स्कूटर स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाता है। कुछ लोग पिछले कई दिनों से उसकी दुकान पर आकर उसे दुकान खाली करने की धमकी दे रहे हैं। कुछ लोग इस दुकान पर कब्जा करना चाहते हैं। उसने यह दुकान किराये पर ली हुई है। जैन ने कहा कि उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। एक बार पहले भी अज्ञात लोगों ने उसकी दुकान में सेंध लगाकर चोरी की थी। शहर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि पुलिस ने मौके पर जाकर आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की है। यह दुकान अशोक जैन ने चिरंजीलाल से किराये पर ली हुई है। चिरंजीलाल बाहर रहते हैं। 12 जनवरी को उन्हें बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक इसमें कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed