फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shobha Yatra taken out at the conclusion of Gita Jayanti Festival

गीता जयंती महोत्सव के समापन पर शोभा यात्रा निकाली

Tue, 14 Dec 2021 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Shobha Yatra taken out at the conclusion of Gita Jayanti Festival
शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करते आयुक्त चंद्रशेखर। - फोटो : Jind
जींद। मंडलायुक्त चंद्रशेखर ने कहा कि हरियाणा का जिले स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन करने का निर्णय प्रशंसनीय है। भगवान श्रीकृष्ण का गीता संदेश हमारे अज्ञान का अंधकार दूर करता है। भारतीय संस्कृति में गीता का एक उच्च स्थान है। आज भारतीय संस्कृति के ज्ञान के प्रसार में गीता महोत्सव एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गीता के संदेश को हम अपनी दिनचर्या में शामिल करें तो समाज में फैली कुरीतियों का अपने आप अंत हो जाएगा। गीता के उपदेश को अपने जीवन में लाकर हमें मानवता की भलाई के लिए इसका उपयोग करना चाहिए। गीता से जुड़े आयोजन का यही उद्देश्य है कि कर्म करते चलना चाहिए। जिला स्तरीय गीता महोत्सव के तीसरे दिन जींद शहर में नगर शोभा यात्रा झांकियां निकाली गईं। इसमें कई प्रतिष्ठित सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने भाग लिया। हिसार मंडल के आयुक्त चंद्रशेखर ने जयंती देवी मंदिर से नगर शोभा यात्रा में शामिल झांकियों को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने श्री लज्जा राम आश्रम तीर्थ पांडु पिंडारा द्वारा तैयार की गई गीता की पालकी में श्री गीता ग्रंथ की आरती की। नगर शोभा यात्रा का शुभारंभ करने से पहले आयुक्त चंद्रशेखर, एसडीएम डॉ. वेदप्रकाश, नगराधीश रामित कुमार, श्री लज्जा राम गुरुकुल पांडु- पिण्डारा के संचालक राजेश स्वरूप शास्त्री एवं अन्य अधिकारियों व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने जयंती देवी मंदिर में पूजा की। मंडलायुक्त व अन्य उच्च अधिकारी भी नगर शोभा यात्रा में मौजूद रहे। वहीं गुरुकुल के विद्यार्थियों ने गीता के श्लोकों का उच्चारण कर पूरे वातावरण को गीतामय बना दिया। शोभा यात्रा जयंती देवी मंदिर से शुरू होकर पुरानी सब्जी मंडी, शिव चौक, रानी तालाब, गोहाना रोड से होती हुई दिवान बाल कृष्ण रंगशाला में पहुंची। यहां जिला प्रशासन की तरफ से डीएसपी धर्मबीर सिंह और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने नगर शोभा यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने पवित्र ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता को विधिवत रूप से गीता मंडप में स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed