फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Seven people died from Corona, 38 people died in 21 days, record 291 positives found

कोरोना से सात लोगों की मौत, 21 दिन में 38 लोगों की गई जान, रिकार्ड 291 पॉजिटिव मिले

Wed, 21 Apr 2021 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Seven people died from Corona, 38 people died in 21 days, record 291 positives found
अस्पताल में दाखिल होने के लिए बैठे मरीज। संवाद - फोटो : Jind
जिले में कोरोना संक्रमण के कारण हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। बुधवार को कोरोना से जहां सात लोगों की मौत हो गई, वहीं 291 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अप्रैल महीने के 21 दिन में अब तक 38 लोगों की जान जाने के साथ तीन हजार संक्रमित मिल चुके हैं। अप्रैल महीने में अब तक सबसे अधिक भारी साबित हुआ है। इतने लोगों की किसी महीने में अब तक न तो मौत हुई थी और न ही संक्रमित हुए थे। नागरिक अस्पताल में सभी बेड फुल हो गए हैं। पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों में दो महिला समेत चार पुलिसकर्मी, दो स्वास्थ्य कर्मचारी, एक अधिवक्ता, दो चिकित्सक शामिल हैं। इसके अलावा एसबीआई के तीन कर्मचारी, सीआरएसयू स्टाफ के दो लोग, जिला कारागार में भी एक व्यक्ति को संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में बुधवार को सात लोगों की मौत हुई है। इनमें कर्मगढ़ निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, बडनपुर गांव निवासी 70 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय जींद के मेन बाजार निवासी एडवोकेट, राज नगर निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, लुदाना निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति, रामराय गेट निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति, श्याम नगर निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। श्याम नगर निवासी तथा रामराय गेट निवासी व्यक्ति की सुबह ही कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जब सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम इनको दवाई देने गई तो इनकी मौत हो चुकी थी। सभी का कोरोना गाइडनलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार करवा दिया गया। अब तक जिले के 9054 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 7036 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक कोरोना संक्रमित 131 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 1887 एक्टिव मामले हैं। इतने एक्टिव मामले जिले में कभी नहीं थे। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 405 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

कोरोना की रफ्तार 42.73 प्रतिशत
जिले में कोरोना की रफ्तार इतनी तेजी से बढ़ रही है कि हर दूसरा मरीज पॉजिटिव आने लगा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को 681 लोगों की रिपोर्ट मिली, जिनमें से 291 लोग पॉजिटिव पाए गए। कोरोना की यह रफ्तार 42.73 प्रतिशत के हिसाब से बढ़ रही है। इतनी तेजी से कोरोना संक्रमण का बढ़ना लोगों की जान पर आफत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को पूरी तरह से सावधानी बरतनी होगी। घर में भी मास्क लगाए रखना होगा। बिना जरूरी कार्य को बाहर निकलना नहीं चाहिए। हर व्यक्ति को खुद संभलना होगा तभी कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आएगी।
डॉ. आदित्य दहिया, डीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed