फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Seven lakh quintals of wheat were purchased

Jind News: सात लाख क्विंटल गेहूं की हुई खरीद

Sat, 11 Apr 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 11 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Seven lakh quintals of wheat were purchased
11जेएनडी29: शहर की अनाजमंडी में लगे गेहूं के ढेर। संवाद
जींद। जिलेभर की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक बढ़ने के साथ ही व्यवस्था चरमराने लगी है। हालात यह हैं कि अब तक करीब 26 लाख क्विंटल गेहूं मंडियों में पहुंच चुका है लेकिन इसके मुकाबले केवल सात लाख क्विंटल की खरीद हो पाई है।
विज्ञापन

वहीं उठान की रफ्तार बेहद धीमी है और अब तक मात्र 1340 क्विंटल गेहूं का ही उठान हो सका है। ऐसे में मंडियों में गेहूं के ढेर लगते जा रहे हैं और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जींद-रोहतक मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे आम लोगों के साथ-साथ किसानों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी कतारें सड़कों पर नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

वहीं मार्केट कमेटी सचिव संजीव कुमार का कहना है कि मंडी में फिलहाल किसानों को कोई दिक्कत नहीं है। किसान गेट पास कटवाकर आसानी से गेहूं डाल रहे हैं। जल्द ही उठान शुरू करवाने के लिए निर्देश दिए जाएंगी, ताकि किसानों को मंडी में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed