फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Seven henchmen of the gang who robbed passers-by wearing police uniforms

पुलिस की वर्दी पहन राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के सात गुर्गे काबू

Fri, 04 Nov 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Seven henchmen of the gang who robbed passers-by wearing police uniforms
सीआईए नरवाना पुलिस ने गाड़ी पर लाल व नीली बत्ती लगा नकली पुलिस बनकर राहगीरों को लूटने वाले एक गिरोह के सात गुर्गों को काबू किया है। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए एक फायर भी किया जिसमें एएसआई अवतार सिंह बाल-बाल बच गए। जब आरोपी गाड़ी लेकर भागने लगे तो सामने से आ रही एक अन्य कार में टक्कर मार दी। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सातों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वीरवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने सभी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान फतेहाबाद जिले के गांव कासमपुर निवासी रामसिंह, जमालपुर शेखा निवासी वीरेंद्र उर्फ बलविंद्र, हिसार जिले के गांव हसनगढ़ निवासी अजय, बोबुआ गांव निवासी अशोक कुमार, कैथल जिले के गांव आगोंद निवासी प्रवीण उर्फ डिंपल तथा जींद के सच्चा खेड़ा निवासी सत्यवान व अशोक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को बुधवार रात करीब आठ बजे सूचना मिली कि दो गाड़ियों में कुछ बदमाश हैं जो दनौदा कलां से सेंथली रोड पर लूटपाट की साजिश रच रहे हैं। इनमें से कुछ आरोपी पुलिस की वर्दी में भी हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने सेंथली रोड पर नहर पुल के पास दबिश दी। पुलिस को सेंथली की तरफ से एक कार व दनौदा की तरफ से एस्प्रेसो कार आती दिखाई दी। दोनों कारों से कुछ लोग उतरकर आपस में बात करने लगे। कुछ देर बाद एक इनोवा गाड़ी आई जिस पर नीली व लाल बत्ती लगी थी। इसमें से चार आदमी उतरे। इनमें से दो व्यक्ति पुलिस की वर्दी में थे। इनोवा से उतरे लोगों ने लूटपाट शुरू कर दी। तुरंत पुलिस पार्टी ने एस्प्रेसो कार में बैठे व्यक्तियों को काबू कर लिया। इतने में आरोपी सत्यवान व अशोक अपनी कार की तरफ भागने लगे। इन दोनों को पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो सत्यवान ने एएसआई अवतार सिंह व पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। इसमें एएसआई अवतार सिंह बाल-बाल बच गए। इसके बाद रिट्ज कार में बैठे लोगों ने अपनी कार को तेज रफ्तार से सेंथली की तरफ भगा लिया। उनकी कार ने सामने से आ रही एक महिंद्रा इंपीरियो गाड़ी को सीधी टक्कर मार दी। इसमें दोनों गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सत्यवान, अशोक व महिंद्रा इंपीरियो में बैठे गांव सींसर निवासी कृष्ण घायल हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को काबू कर लिया और तीनों घायलों को नरवाना के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने सत्यवान से एक पिस्तौल, दो कारतूस व एक खोल बरामद किया। इसके अलावा 40 नोटों की गड्डियां जिनके ऊपर व नीचे 100-100 के असली नोट लगे हुए थे जबकि बीच में उसी साइज के कागज काटकर लगाए गए थे बरामद किए। बरामद की गई इनोवा कार से छह अलग-अलग नंबरों की नकली नंबर प्लेट, पुलिस की वर्दी, एक्सप्रेसो कार से चार लाख रुपये की नकदी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोपियों पर हैं लूटपाट के मामले दर्ज
सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि गांव सच्चाखेड़ा निवासी सत्यवान व अशोक पर दस-दस, राम सिंह पर पांच, वीरेंद्र उर्फ बलविंदर पर तीन, अशोक पर दो, प्रवीण पर लूटपाट, एनडीपीएस के फतेहाबाद, जाखल, टोहाना, राजस्थान, कुरुक्षेत्र, चीका, नरवाना व पंजाब में दर्ज हैं। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी को दो दिन के रिमांड पर भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed