{"_id":"6931d5212f536bcfa5003a69","slug":"seven-colleges-received-notices-for-not-updating-their-websites-jind-news-c-199-1-sroh1009-144937-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सात कॉलेजों को वेबसाइट अपडेट नहीं करने पर मिला नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सात कॉलेजों को वेबसाइट अपडेट नहीं करने पर मिला नोटिस
विज्ञापन
04जेएनडी39: राजकीय महिला कॉलेज। फाइल फोटो
जींद।
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने वीरवार को जिले के सात सरकारी कॉलेजों को समय से वेबसाइट अपडेट नहीं करने पर नोटिस दिया। इसमें तुरंत साइट अपडेट करने के निर्देश देते हुए कारण भी पूछा है।
राजकीय महिला कॉलेज, राजकीय पीजी कॉलेज, राजकीय कॉलेज छातर, राजकीय कॉलेज नरवाना, राजकीय कन्या कॉलेज पिल्लूखेड़ा, राजकीय कॉलेज जुलाना, राजकीय कन्या कालेज सफीदों को नोटिस जारी हुए हैं।
इन सभी कॉलेजों को लगभग एक महीना पहले भी उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने पत्र भेजकर वेबसाइट अपडेट रखने के निर्देश दिए थे फिर रिमांडर भेजा गया। इसके बावजूद भी प्राचार्य ने इसको गंभीरता से नहीं लिया। अब दोबारा पोर्टल की उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने जांच कर सात काॅलेजों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
कॉलेज की साइट अपडेट नहीं मिलने पर प्राचार्य को जिम्मेदार ठहराया गया है। जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि कॉलेज की वेबसाइट पर मेजर पार्ट को खाली छोड़ा गया है।
बॉक्स
कॉलेज की गतिविधियों की मिलती है जानकारी
साइट के माध्यम से ही उच्चतर शिक्षा निदेशालय को कॉलेज में होने वाली हर तरह की गतिविधियों की जानकारी मिलती है। इसमें सेमिनार, कल्चर कार्यक्रम, खेलकूद, आईक्यूएसी , आरटीआई, परीक्षाओं के परिणाम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, एनएसएस, एनसीसी की गतिविधियों को अपडेट करना होता है। कॉलेज का प्रतिदिन का ब्यौरा साइट पर प्रतिदिन ही भरना होता है।
वर्जन
कॉलेज में होने वाली अधिकतर गतिविधियों को साइट पर अपडेट किया गया है। इसके बावजूद जो गतिविधियां नहीं भरी गई उनको अपडेट करवा दिया जाएगा। कॉलेज में होने वाली हर गतिविधि साइट के माध्यम से निदेशालय के पास भेजी जाती है।
-- जयनारायण गहलावत, प्राचार्य राजकीय महिला कॉलेज जींद