फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Seva Sankalp Abhiyan will start with blood donation, health activities will continue for a month.

Jind News: रक्तदान से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, महीनेभर चलेंगी स्वास्थ्य गतिविधियां

Mon, 14 Sep 2026 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Seva Sankalp Abhiyan will start with blood donation, health activities will continue for a month.
जींद। हरियाणा सरकार के सेवा संकल्प अभियान को जिले में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गतिविधियों का खाका तैयार कर लिया है। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को विशाल रक्तदान शिविर से होगी। इसके बाद करीब एक माह तक अलग-अलग स्वास्थ्य गतिविधियां, जांच शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

17 सितंबर को होने वाले रक्तदान शिविर के आयोजन की जिम्मेदारी रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से डीएनओ ब्लड बैंक डॉ. शिप्रा को सौंपी गई है। अभियान की निगरानी उप सिविल सर्जन डॉ. पालेराम करेंगे। 21 सितंबर को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा, जिसके प्रभारी उप सिविल सर्जन डॉ. दिनेश होंगे। 25 सितंबर को महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

इसकी जिम्मेदारी नागरिक अस्पताल की एसएमओ मंजू सिंगला को दी गई है। अभियान के तहत 25 और 28 सितंबर को पोषण ट्रैकर तथा एनीमिया मुक्त अभियान चलाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पीएमओ डॉ. रघुबीर पूनिया और उप सिविल सर्जन डॉ. संदीप मलिक संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 सितंबर को नशा मुक्त भारत को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा। टीकाकरण संबंधी गतिविधियों की जिम्मेदारी जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नवनीत को सौंपी गई है। अंगदान और दिव्यांग कार्ड से संबंधित कार्यों के लिए एसएमओ नरवाना डॉ. देवेंद्र बिंदलिश और डीएनओ संदीप लोहान को जिम्मेदारी दी गई है।


वर्जन
सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू होगा और एक माह तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य जांच शिविरों के साथ जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। -डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article