{"_id":"6ac6b345593bf0811a063df0","slug":"seva-jyoti-yatra-reaches-julana-party-workers-extend-a-welcome-jind-news-c-199-1-jnd1003-161681-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जुलाना पहुंची सेवा ज्योति यात्रा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जुलाना पहुंची सेवा ज्योति यात्रा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
विज्ञापन
10 जुलाना 01: जुलाना पहुंची सेवा ज्योति यात्रा का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : File Photo
जुलाना। सेवा संकल्प अभियान के तहत जींद के अर्जुन स्टेडियम से सेवा ज्योति यात्रा बुधवार को जुलाना के दुर्गा माता मंदिर में पहुंची। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने श्रद्धाभाव के साथ यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा का समापन दुर्गा माता मंदिर में हुआ और यात्रा के दौरान प्रज्वलित की गई ज्योति को मंदिर में स्थापित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. संजय जांगड़ा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कैप्टन योगेश बैरागी ने शिरकत की। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि जुलाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता सेवा, संकल्प और संगठन की एकजुटता के साथ लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर नपा अध्यक्ष डॉ संजय जांगड़ा, मार्केट कमेटी उप प्रधान प्रवीण कश्यप, गौरव भारद्वाज, पार्षद राहुल मौजूद रहे।