{"_id":"64821f5eee3e48d9110d3816","slug":"senior-manager-took-out-57-lakhs-of-bond-policy-jind-news-c-199-1-sroh1006-976-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: वरिष्ठ मैनेजर ने बांड पॉलिसी के निकाले 57 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: वरिष्ठ मैनेजर ने बांड पॉलिसी के निकाले 57 लाख
Fri, 09 Jun 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रीफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी की बांड पॉलिसी में निवेश के बाद मेच्योर हुए 57 लाख रुपये की राशि हड़पने के आरोप में सोसायटी के वरिष्ठ मैनेजर के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
गोहाना के गांव ईसापुर खेड़ी निवासी बिजेंद्र ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह जींद के गोहाना रोड स्थित रोहतक बाईपास के नजदीक ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रीफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उसके साथ उसके वरिष्ठ मैनेजर संजय कुमार गांव ईसापुर खेड़ी निवासी भी सोसायटी में कार्यरत थे। इस सोसायटी में एफडी और आरडी के खाते खोले जाते हैं। उनके पास शिकायत आई है कि नारायण निवासी निजामपुर, जिला सोनीपत की 13 पॉलिसी, जिनकी मेच्योरिटी राशि सात लाख 78 हजार 217 रुपये थी। इसके अलावा सुमित निवासी बिचपड़ी की 12 पॉलिसी जिनकी मेच्योरिटी 10 लाख 85 हजार 723 रुपये थी और सोसायटी प्रमोटर सुभाष लठवाल गांव मुंढलाना जिला सोनीपत की पांच पॉलिसी जिनकी मेच्योरिटी 26 लाख 79 हजार 655 रुपये, आजाद गांव बुटाना सोनीपत की एक पॉलिसी, जिसकी मेच्योरिटी राशि छह लाख 40 हजार 050 रुपये, राममेहर निवासी जागसी जिला सोनीपत की चार पॉलिसी, जिनकी मेच्योरिटी राशि पांच लाख 19 हजार 211 रुपये थी।
इन सब की मेच्योरिटी राशि को वरिष्ठ मैनेजर संजय कुमार ने निकलवा लिया। इन सभी पॉलिसी धारकों की कुल राशि 57 लाख 2 हजार 856 रुपये बनती है। संजय कुमार ने सोसायटी से पैसे तो निकलवा लिए लेकिन पॉलिसीधारकों को राशि नहीं दी। अब पॉलिसी धारक उनके सोसायटी ऑफिस में आकर परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संजय कुमार ने सोसायटी और पॉलिसी धारकों के साथ धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी राममेहर ने बताया कि पुलिस ने बिजेंद्र की शिकायत पर संजय के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि निकालने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।