{"_id":"65a42b011e6e26866c05fe94","slug":"senior-citizens-will-submit-memorandum-to-dc-regarding-public-work-jind-news-c-199-1-jnd1001-11664-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जन कार्य को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे वरिष्ठ नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जन कार्य को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे वरिष्ठ नागरिक
Mon, 15 Jan 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
जींद। वरिष्ठ नागरिक कल्याण सभा कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सेक्टर सात स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में प्रधान रामफल खर्ब की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जनहितैषी कार्यों पर विचार कर निर्णय लिया गया कि डीसी को इन कार्यों के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा।
उन्होंने बताया कि सर छोटूराम चौक का निर्माण अविलंब शुरू किया जाए। शहर के पार्कों की संभाल जैसे हाउसिंग बोर्ड के पार्क, हुडा पार्क, अटल पार्क की स्थिति बिगड़ती जा रही है, जिनकी संभाल सुनिश्चित की जाए। जींद शहर सफाई के मामले में लगातार निम्न श्रेणी में दर्ज होता जा रहा है, इसकी तरफ ध्यान दिया जाए। जींद शहर में प्रदूषण लगातार निम्न श्रेणी में आ रहा है, इसकी तरफ विशेष ध्यान दिया जाए। हर साल सर्दी के मौसम में नगरपालिका के पार्कों, जमीनों, सड़कों पर पेड़ बेरहमी से काटे जाते हैं। छंटाई तो हो सकती है, लेकिन कुछ तो पूरे नष्ट ही किए जा रहे हैं। नगर परिषद की जिम्मेदारी बनती है कि वृक्षों की संभाल व पौधरोपण का कार्य सुनिश्चित करे। शहर की सड़कों का सुधारीकरण किया जाए।