{"_id":"69dfdbab42bd975f5b083824","slug":"self-reliance-can-be-achieved-through-technical-knowledge-and-innovation-jind-news-c-199-1-sroh1009-151685-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीक और नवाचार से बन सकते हैं आत्मनिर्भर : पूनम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीक और नवाचार से बन सकते हैं आत्मनिर्भर : पूनम
Thu, 16 Apr 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
15जेएनडी12: हिंदू कन्या महाविद्यालय में विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य पूनम मोर
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल और कंप्यूटर विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को एंटरप्रेन्योरशिप स्किल डेवलपमेंट विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने की। मुख्य उद्देश्य छात्राओं में नवाचार की भावना विकसित करना और उन्हें आधुनिक दौर के अनुसार आत्मनिर्भर बनाना था।
इस अवसर पर एमसॉफ्टकोड कंपनी के विशेषज्ञों ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कंपनी के अधिकारी उदय ने डिजिटल युग में तकनीकी कौशल, कोडिंग और स्टार्टअप के अवसरों पर चर्चा की। कहा कि तकनीकी ज्ञान और नवाचार से आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
अश्मीत सिंह ने बिजनेस डेवलपमेंट, मार्केट रिसर्च और प्रभावी संचार कौशल के महत्व को समझाया। योगेश चाहल ने फंडिंग, टीम मैनेजमेंट और डिजिटल मार्केटिंग की रणनीतियों से अवगत कराया। संवाद