फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Selection of 11 girl students as government teachers through free coaching of Manav Mitra Mandal

Jind News: मानव मित्र मंडल निशुल्क कोचिंग से 11 छात्राओं का सरकारी अध्यापिका के रूप में चयन

Mon, 06 Jan 2025 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Selection of 11 girl students as government teachers through free coaching of Manav Mitra Mandal
नरवाना। शहर के मानव मित्र मंडल की 11 छात्राओं का सरकारी विद्यालय की शिक्षिका के रूप में चयन हुआ है। मंडल सचिव नरेश वत्स ने बताया कि उनकी संस्था महिलाओं के लिए निशुल्क एचटेट, नेट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाती हैं और मार्गदर्शन सेमिनार भी आयोजित करती है। क्षेत्र की सैकड़ों छात्राएं प्रतिवर्ष इनका लाभ उठाती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा शनिवार को घोषित किए गए अंतिम परिणाम में उनके संस्थान की छह छात्राएं चयनित हुई हैं। पूनम, ममता, रेणु, दीपिका गणित, समीक्षा जीव विज्ञान व महक भौतिक विज्ञान विषय में चयनित हुई है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले शोभा धीमान राजनीति विज्ञान प्राध्यापिका, मीनाक्षी अंग्रेजी अध्यापिका, कुलदीप कौर शारीरिक शिक्षा अध्यापिका और काजल व मोनिका का भी विज्ञान अध्यापिका के रूप में चयन हुआ था। इन सभी 11 छात्राओं का सम्मान समारोह शीघ्र ही किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य शाखा सचिव रमेश शर्मा, संरक्षक दिनेश गोयल, अनिल गर्ग, कर्मचंद मित्तल, महावीर गुप्ता, विनोद शर्मा ने सभी चयनित छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed