फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   SD Mahila Narwana and Hindu Mahila College Jind in the final.

Jind News: एसडी महिला नरवाना और हिंदू महिला कॉलेज जींद फाइनल में

Tue, 06 Oct 2026 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
SD Mahila Narwana and Hindu Mahila College Jind in the final.
फोटो 05जेएनडी24-कबड्डी में जीत के लिए पसीना बहाते हुए खिलाड़ी। स्रोत कोच
उचाना। राजीव गांधी महाविद्यालय के खेल प्रांगण में सोमवार को सीआरएसयू इंटर कॉलेज नेशनल स्टाइल महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में चार महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। पहले मुकाबले में एसडी महिला महाविद्यालय नरवाना ने यूटीजी जींद की टीम को 31-10 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मुकाबले में हिंदू महिला महाविद्यालय जींद ने मेजबान राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना को 28-12 से पराजित किया। अब मंगलवार को एसडी महिला महाविद्यालय नरवाना और हिंदू महिला महाविद्यालय जींद के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. नरेश देसवाल ने किया। अध्यक्षता सीनियर लेक्चरर डॉ. राजेश श्योकंद ने की। डॉ. देसवाल ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ प्रतिभा को निखारने का अवसर देते हैं। छात्राएं भी खेलों के माध्यम से विभिन्न स्तरों पर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। इस मौके पर डॉ. उपेश मलिक, हरिओम, प्रो. लाल सिंह, प्रवीण कुमार, डॉ. अतुल, मीना, मनीषा, मनीराम और कोच संदीप, जितेंद्र व वीरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed