फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Scorpio overturned in Jind two women died returning to Noida after visiting Vaishno Devi

जींद में हादसा: हाईवे पर पलटी स्कॉर्पियो, दो महिलाओं की मौत, वैष्णो देवी के दर्शन कर नोएडा लौट रहे थे कार सवार

Mon, 06 Jan 2025 03:42 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 06 Jan 2025 03:42 PM IST
सार

जींद में स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई। कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें दो लोग घायल हुए हैं। उनका पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Scorpio overturned in Jind two women died returning to Noida after visiting Vaishno Devi
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के जींद में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक स्कॉर्पियो हाईवे पर पलट गई, जिससे कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। कार सवार लोग जम्मू के कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। जींद के नेशनल हाईवे 152 डी पर भिड़ताना गांव के पास रविवार रात को उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलट गई और खेतों में जा गिरी। इसमें सवार दो युवक घायल हो गए। मृतकों की पहचान नोएडा निवासी 35 वर्षीय सुप्रिया और 22 वर्षीय सुषमा के रूप में हुई है। हादसे में घायल 38 वर्षीय अर्जुन और 22 वर्षीय सैफ को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी अर्जुन, सैफ, सुप्रिया व सुषमा माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए गए हुए थे। वैष्णा देवी से वापस लौटते समय नेशनल हाईवे 152-डी पर रात 9 बजे के करीब उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर भिड़ताना के पास हाईवे की रेलिंग तोड़कर नीचे खेतों में जा गिरी। इसमें स्कॉर्पियो सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हाईवे एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेस से चारों को जींद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां दोनों महिलाओं सुषमा व सुप्रिया को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अर्जुन व सैफ को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


लुदाना चौकी के जांच अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी है। हादसे के बाद चारों गाड़ी में बुरी तरह से फंसे हुए थे। इन्हें मुश्किल से निकाला गया और सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed