फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Schedule Revised: Power Supply to Remain Interrupted During the Day in Rural Areas

Jind News: शेड्यूल बदला, ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Sun, 05 Apr 2026 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Schedule Revised: Power Supply to Remain Interrupted During the Day in Rural Areas
04जेएनडी15-नरवाना क्षेत्र में पककर तैयार हुई गेहूं की फसल। संवाद
जींद। बिजली निगम ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में बदलाव किया है। अब निगम ने गांवों की बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से दिन के समय बंद रखने का निर्णय लिया है। नए आदेशों के अनुसार अब गांवों में सुबह सात से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह व्यवस्था पांच मई तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

बिजली निगम ने यह फैसला गेहूं की कटाई के सीजन को ध्यान में रखते हुए लिया है। दिन के समय खेतों में कामकाज ज्यादा होने के कारण बिजली सप्लाई बंद रखने से संभावित हादसों को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन

वहीं रात के समय बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रहेगी ताकि ग्रामीण उपभोक्ताओं को जरूरी घरेलू कार्यों में परेशानी न हो। इस फैसले से ग्रामीणों को कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर बिजली न होने के कारण पेयजल आपूर्ति, छोटे उद्योगों और दैनिक कामकाज पर सीधी असर पड़ेगा। खासकर वे लोग जो दिन में मोटर चलाकर पानी भरते हैं या छोटे व्यवसाय चलाते हैं, उन्हें परेशानी झेलनी पड़ेगी।

गांव की सप्लाई रहनी चाहिए चालू
ग्रामीण समर, सूर्या, काला, रोशन, सोनिया, जोया का कहना है कि दिन में बिजली सप्लाई बंद रखने से दिनचर्या बिगड़ गई है। दिनचर्या के सभी कामकाज रुक गए हैं। पेयजल सप्लाई नहीं आने के कारण गंभीर समस्या बन गई है। वहीं पशुओं के लिए चारे की भी समस्या पैदा हो गई है। निगम को चाहिए कि गेहूं की कटाई के सीजन के दौरान केवल खेतों की सप्लाई ही बंद करे जबकि गांव में समयसारिणी के अनुसार सप्लाई दी जाए, जिससे ग्रामीणों को दिनचर्या के कार्याें को लेकर परेशानी का सामना न करना पड़े।

वर्जन
ग्राम पंचायतों ने बिजली निगम को लिखित में शिकायत देकर ग्रामीण क्षेत्र की सप्लाई दिन में बंद रखने बारे कहा है। इसको लेकर निगम ने दिन के समय ग्रामीण क्षेत्र की बिजली सप्लाई अस्थायी तौर पर बंद कर दी है। -एमएल सुखीजा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article