फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sarpanch Association will not allow BJP and JJP Lok Sabha candidates to enter villages

Jind News: भाजपा व जजपा के लोकसभा प्रत्याशी को गांवों में नहीं घुसने देगी सरपंच एसोसिएशन

Tue, 29 Aug 2023 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch Association will not allow BJP and JJP Lok Sabha candidates to enter villages
जींद। जाट धर्मशाला में सोमवार को सरपंच एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सरपंच एसोसिएशन की तरफ से कहा गया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा-जजपा के किसी भी प्रत्याशी वोट के लिए गांवों में नहीं घुसने दिया जाएगा। गांव के किसी भी सार्वजनिक स्थान पर यदि भाजपा-जजपा प्रत्याशी पहुंचे तो उनको हाथ पकड़कर गांव से बाहर निकाला जाएगा। पांच नवंबर को टोहाना में सरपंचों की राज्य स्तरीय रैली होगी, उसमें कई प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सरपंच एसोसिएशन जींद के प्रधान सुधीर बुआना ने कहा कि सरकार सरपंचों को कमजोर समझ रही है। गांव-देहात को लूटा जा रहा है। सरकार की अमृत सरोवर योजना व जल जीवन मिशन योजना, ऐसी योजना हैं, जो पैसे लूटने के लिए बनाई गई हैं। प्रदेशभर में सवा छह हजार सरपंच हैं। सभी सरपंचों को दस लोकसभा क्षेत्रों में बांटा जाएगा। 625 सरपंचों को एक लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी जाएगी। जब भी भाजपा-जजपा का कोई भी लोकसभा प्रत्याशी वोट मांगने के लिए गांव-देहात में आएगा तो उसे गांव से बाहर खदेड़ा जाएगा। गांव-देहात के किसी भी सार्वजनिक स्थान पर भाजपा-जजपा प्रत्याशियों के घुसने नहीं दिया जाएगा। उनका हाथ पकड़कर उनको चलता किया जाएगा। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रणबीर समैण ने कहा कि गांव-गांव में जाकर लोगों को इस सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाया जाएगा। पांच नवंबर को टोहाना में सरपंचों की बड़ी रैली होगी। उस रैली में भी भाजपा-जजपा के खिलाफ अनेक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रस्ताव दिए लेकिन आज तक नहीं हुए कार्य
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रणबीर समैण ने कहा कि यह सरकार गांव-देहात को बर्बाद करने पर तुली हुई है। सरपंचाें ने अनेक प्रस्ताव पारित करके सरकार को भेजे, लेकिन एक भी प्रस्ताव का एस्टीमेट नहीं बना, एक भी प्रस्ताव पर कार्य नहीं हुआ। भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार गांव-देहात को खत्म करने पर तुली है, जो किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed