फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sanitation workers went on strike to express their anger against the government.

Jind News: सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर सरकार के खिलाफ जताया रोष

Fri, 08 May 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers went on strike to express their anger against the government.
08जेएनडी23-नगर परिषद कार्यालय में रोष प्रकट करते सफाई कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल जारी रखी। उन्होंने नगर परिषद कार्यालय पर धरना देकर रोष जताया। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान बिजेंद्र कांगड़ा ने की। संचालन ब्लॉक सचिव सोहन लाल ने किया।
एसकेएस के राज्य सहसचिव शिवचरण, जिला प्रधान संजीव ढांडा, ब्लॉक प्रधान मनदीप नेहरा, सीटू के नेता रमेश कुमार, कपूरचंद ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सफाई कर्मचारियों के साथ भेदभाव की नीति अपनाई जा रही है।
विज्ञापन

नवंबर 2024 को जींद में महर्षि वाल्मीकि के प्रगट दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सैनी, मंत्री कृष्ण बेदी ने ग्रामीण सफाई कर्मचारी को 26 हजार और शहरी सफाई कर्मचारी को 27 हजार वेतन देने की घोषणा की थी लेकिन आज तक कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आठ फरवरी 2023 में सरकार ने पे रोल के कर्मचारियों को पक्का करने का पत्र जारी किया था। कहा था कि कमेटी बनाकर कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा लेकिन भाजपा सरकार ने उसे आज तक पूर्ण रूप से लागू नहीं होने दिया।

11 साल के कार्यकाल में आज तक एक भी सफाई कर्मचारी पक्का नहीं किया। राज्य कमेटी सदस्य बंटी बेदी, जिला प्रधान सोहन लाल, ब्लॉक प्रधान बिजेंद्र कांगड़ा ने कहा कि पालिकाओं, परिषदों और नगर निगमों में सभी प्रकार के ठेके समाप्त करके कर्मचारियों को विभाग के रोल पर किया जाए और दो साल की पॉलिसी बनाकर पक्का किया जाए।
इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, अजय कुमार, बीरभान, सुमित कुमार, बेदो, पूनम रानी, संतोष, सुनील कुंडू, सतपाल, तेजबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed