फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sanitation system back on track after strike ends, 260 tons of garbage collected in two days

Jind News: हड़ताल खत्म होते ही पटरी पर लौटी सफाई व्यवस्था, दो दिन में उठा 260 टन कूड़ा

Mon, 14 Sep 2026 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sanitation system back on track after strike ends, 260 tons of garbage collected in two days
13जेएनडी19: गोहाना रोड पर जेसीबी के द्वारा कूड़े का करवाया जा रहा उठान। संवाद
जींद। एक माह तक चली सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। नगर परिषद ने दो दिनों में करीब 260 टन कूड़े का उठान करवाया है। रविवार को दूसरे दिन 30 से अधिक डंपिंग पॉइंटों से 120 टन कूड़ा उठाया गया जबकि 400 टन से अधिक कूड़ा अब भी शहर में पड़ा है।
विज्ञापन

नगर परिषद का दावा है कि लगातार अभियान चलाकर इसी सप्ताह शहर को पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा। हड़ताल समाप्त होने के बाद सफाई कर्मचारी नियमित रूप से काम पर लौट आए हैं। इसके चलते अब कूड़ा उठाने के लिए पुलिस सुरक्षा की जरूरत नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन

रविवार को शहर के 30 से अधिक डंपिंग पॉइंटों से कूड़ा उठाया गया। इसके साथ ही डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था भी दोबारा नियमित हो गई है। ठेकेदार की करीब 55 गाड़ियां घरों से कूड़ा उठाने में लगाई गई हैं। सफाई अभियान तेज होने से शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर भी कम होने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान पुलिस की निगरानी में उठाना पड़ा था कूड़ा
राज्यस्तर पर कर्मचारियों और सरकार के बीच बातचीत के बाद शुक्रवार को हड़ताल समाप्त करने की घोषणा हुई थी। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर शनिवार से सफाई कार्य संभाल लिया। हड़ताल के दौरान शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की मौजूदगी में कूड़ा उठवाना पड़ा था। इस दौरान कर्मचारी और प्रशासन कई बार आमने-सामने भी आए थे।

इस सप्ताह शहर पूरी तरह होगा साफ : ईओ
नगर परिषद के ईओ सुशील भुक्कल ने कहा कि सफाई कर्मचारी अब काम पर लौट आए हैं। शहर में सफाई और कूड़ा उठान का काम लगातार कराया जा रहा है। डोर-टू-डोर कलेक्शन भी नियमित हो गया है। विभिन्न डंपिंग पॉइंटों से कूड़ा उठाने के लिए अतिरिक्त संसाधन लगाए गए हैं। इस सप्ताह शहर को पूरी तरह साफ करवाने का लक्ष्य रखा गया है। जल्द ही सफाई व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed