{"_id":"6702e1080a224a77ca084f94","slug":"sadhu-injured-in-road-accident-dies-jind-news-c-199-1-sroh1009-124041-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सड़क दुर्घटना में घायल साधु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सड़क दुर्घटना में घायल साधु की मौत
Mon, 07 Oct 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 07 Oct 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
जींद। सड़क दुर्घटना में घायल साधु की इलाज के दौरान रोहतक पीजीआई में मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव कंडेला निवासी दयानंद ने कहा कि वह कैथल रोड पर सीएससी चलाता है। 2 अक्तूबर को रात करीब साढ़े नौ बजे वह और उनका भाई मनोज अपनी दुकान से मोटर साइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे। जब वह नए बाईपास कैथल रोड से थोड़ा आगे पहुंचे तो एक साधु को अज्ञात कार चालक ने पीछे से टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। उन दोनों ने राहगीरों की सहायता से घायल साधु को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, मगर वहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। शनिवार को इलाज के दौरान साधु की मौत हो गई। जांच अधिकारी एसआई महेंद्र ने कहा कि पुलिस ने दयानंद की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।