{"_id":"6a9b0e96300634957a0ff734","slug":"rural-sanitation-workers-stage-protest-from-september-11-warn-of-march-towards-kurukshetra-jind-news-c-199-1-sroh1006-159705-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का 11 सितंबर से महापड़ाव, कुरुक्षेत्र की ओर पैदल कूच की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का 11 सितंबर से महापड़ाव, कुरुक्षेत्र की ओर पैदल कूच की दी चेतावनी
विज्ञापन
फोटो 04जेएनडी24-ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की बैठक में मौजूद विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी।
जींद। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की बैठक जिला प्रधान गुलाब सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद यूनियन ने सरकार पर समझौते की मांगों को लागू नहीं करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
जिला सचिव पवन कुमार ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की 18 मांगों में से 17 पर 29 मई को सरकार के साथ सहमति बनी थी। इसके बावजूद अधिकांश मांगों को लागू करने के लिए अब तक स्पष्ट परिपत्र जारी नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने केवल आधा-अधूरा परिपत्र जारी किया है, जबकि समझौते में शामिल मांगों के संबंध में आवश्यक आदेश और परिपत्र जारी नहीं किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि मांगों को लागू करवाने के लिए 11 से 13 सितंबर तक पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के मतलोडा स्थित आवास पर तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महापड़ाव किया जाएगा। पवन कुमार ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने सरकार से 29 मई के समझौते के अनुसार सभी मांगों को जल्द लागू करने के लिए स्पष्ट परिपत्र जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि महापड़ाव के बाद भी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 14 सितंबर से ग्रामीण सफाई कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास, कुरुक्षेत्र की ओर पैदल कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन को आगे भी तेज किया जाएगा। बैठक में नगरपालिका एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की लंबित मांगों पर भी चर्चा हुई। यूनियन ने उनके आंदोलन और हड़ताल का समर्थन करते हुए पूर्ण एकजुटता जताई। इस दौरान सीटू जिला उपाध्यक्ष कपूर सिंह, मनफूल, ईश्वर सिंह, सुखविंद्र, संजय, प्रवीण, राजू मौजूद रहे।