फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rural sanitation workers extended the strike till November 3

Jind News: ग्रामीण सफाई कर्मियों ने हड़ताल को तीन नवम्बर तक बढ़ाया

Sat, 28 Oct 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 28 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers extended the strike till November 3
27जेएनडी26: मांगों को लेकर लघु सचिवालय के बाहर धरना देते ग्रामीण सफाई कर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। ग्रामीण सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर शुक्रवार को भी हड़ताल पर रहे और लघु सचिवालय के बाहर धरना जारी रखा। जिला प्रधान ईश्वर बुआना ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मियों की हड़ताल को तीन नवम्बर तक बढ़ा दिया गया है। शुक्रवार को धरने पर पूर्व सांसद राजकुमार सैनी पहुंचे और ग्रामीण सफाई कर्मियों की मांगों का समर्थन किया। ईश्वर बुआन ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मी दस अक्तूबर से हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि 17 दिन गुजर जाने के बाद भी प्रदेश सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों एवं समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे सरकार की अनुसूचित जाति विरोधी मंशा साफ नजर आ रही है। सफाई कर्मियों के पैर धोने का ढोंग प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है लेकिन असल जिंदगी में इनकी क्या समस्या आती है उनकी ओर कोई ध्यान नहीं है। प्रदेशभर में 11 हजार ग्रामीण सफाई कर्मी है जो नारकीय जीवन जीने पर मजबूर है और स्थाई रोजगार और समान वेतन के लिए सरकार के साथ लड़ रहे हैं लेकिन सरकार ने अभी तक वार्ता की कोई पहल नहीं की। 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक ग्रामीण सफाई कर्मचारी पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली के आवास पर दिन-रात का पड़ाव डालने पर मजबूर होंगे। इस अवसर पर जींद ब्लॉक प्रधान गुलाब बिरौली, जुलाना ब्लॉक प्रधान कृष्ण लजवाना, अलेवा ब्लॉक प्रधान सुखविंद्र संजय बुआना, मनफूल खरैटी, गुड्डी निर्जन, सुरेंद्र, नरेंद्र, परवीन, रोहताश, अनिता, सुनीता मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed