फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rural people ahead of urban people in voting

Jind News: मतदान करने में शहरी से आगे निकले ग्रामीण

Mon, 07 Oct 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 07 Oct 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rural people ahead of urban people in voting
जींद विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर ग्रामीणों ने शहरी मतदाताओं को पीछे छोड़ दिया है। जींद शहर में मतदान का प्रतिशत लगभग 62.43 प्रतिशत और जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 71.85 प्रतिशत रहा। जींद विधानसभा में 203721 मतदाताओं में से 133713 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। जो ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र को मिलाकर 65.6 प्रतिशत रहा। खास बात यह रही कि गांव जलालपुरा खुर्द के बूथ नंबर 174 पर 81.41 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान हुआ, जबकि शहर में बूथ नंबर 49 पर महज 49.96 प्रतिशत ही मतदान हुआ।
विज्ञापन

77 प्रतिशत से अधिक मतदान करने वाले ग्रामीण बूथ
इस बार जींद विधानसभा के गांव जलालपुरा खुर्द के बूथ नंबर 174 पर 81.41 प्रतिशत मतदान हुआ है। गांव खोखरी के बूथ नंबर 33 पर 81.33 प्रतिशत मतदान हुआ। गांव हैबतपुर के बूथ नंबर 29 पर 80.53, गांव जलालपुरा खुर्द के बूथ नंबर 173 पर 77.9 प्रतिशत मतदान हुआ है। गांव मांडोखेड़ी के बूथ नंबर 34 पर 78.73 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन

शहरी इलाकों में 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान वाले केंद्र
शहरी मतदान केंद्रों पर बूथ नंबर 83 पर सबसे ज्यादा 74.71 प्रतिशत मतदान हुआ है। बूथ नंबर 72 पर 74.51 प्रतिशत, बूथ नंबर 76 पर 72.38 प्रतिशत, बूथ नंबर 74 पर 70.40 प्रतिशत, बूथ नंबर 78 पर 71. 79 प्रतिशत, बूथ नंबर 82 पर 70.33 प्रतिशत, बूथ नंबर 108 पर 71.16 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

52 प्रतिशत से कम मतदान करने वाले बूथ
शहर के बूथ नंबर 49 पर सबसे कम 49.96 प्रतिशत मतदान हुआ। बूथ नंबर 105 पर 50.7, बूथ नंबर 107 पर 51.29, बूथ नंबर 100 पर 50.57 बूथ 90 पर 51.42 मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed