फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways employees will join the nationwide strike, will block the roads on the 9th

Jind News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे रोडवेज कर्मचारी, नौ को करेंगे चक्का जाम

Thu, 03 Jul 2025 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 03 Jul 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees will join the nationwide strike, will block the roads on the 9th
मांगों को लेकर यूनियन कार्यालय में बैठक करते रोडवेज कर्मचारी। स्रोत : स्वयं
जींद। हरियाणा रोडवेज साझा मोर्चा की बैठक वीरवार को बस स्टैंड स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता डिपो राज्य कमेटी सदस्य जयवीर तालू ने की। इस दौरान अपनी लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

साझा मोर्चा के नेता शिवकुमार श्योराण ने कहा कि नौ जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में रोडवेज के कर्मचारी भाग लेंगे। इस दौरान रोडवेज का पूर्ण रूप से चक्का जाम रहेगा। उन्होंने कहा कि साझा मोर्चा की हरियाणा सरकार और अधिकारियों के साथ कई दौर की बातचीत में कर्मचारियों 10 से 12 मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक सरकार ने एक भी मांग का परिपत्र जारी नहीं किया। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन

यूनियन के राज्य वरिष्ठ उप प्रधान शिवकुमार श्योराण ने कहा कि 22 मई को महानिदेशक व पिछली सरकार में परिवहन मंत्री से कई बार हुई बातचीत में मानी गई मांगों को लागू नहीं करने पर रोडवेज कर्मचारी ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर देवेंद्र, दिनेश, ओमप्रकाश, रमेश, सुनील, रमेश, कर्मवीर, बलजीत मान, रमेश, राजकुमार, पवन, अनिल, वीरेंद्र और प्रवीण मौजूद रहे।
यह मांगें उठाईं कर्मचारियों ने :
-प्राइवेट इलेक्ट्रिक बसों को रोडवेज विभाग में शामिल किया जाए।
-परिचालकों का पे ग्रेड बढ़ाया जाए।
-चालक व परिचालकों को एक माह में 30 रात्रि ठहराव के भुगतान की शक्ति महाप्रबंधकों को दी जाए।
-वर्ष 2004 से पहले लगे चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का कर पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया जाए।
-चालकों की पदोन्नति के लिए 194 पोस्ट अड्डा इंचार्ज बनाए जाएं।
-कर्मशाला में ग्रुप डी के 2018 के कर्मचारियों को कॉमन कैडर से बाहर करने और तकनीकी पदों पर पदोन्नति का लाभ मिले।
-वर्ष 2008 के भर्ती परिचालकों को उपनिरीक्षक के पद पर शीघ्र प्रमोशन हो।
-दस वर्ष के बकाया बोनस का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed