फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   roadways bus drivrs and operators will now have to tale leave permission from 14 member commitee

रोडवेज बस चालकों-परिचालकों को 14 सदस्यीय कमेटी से अब लेनी पड़ेगी अवकाश की अनुमति

Sat, 02 Nov 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
roadways bus drivrs and operators will now have to tale leave permission from 14  member commitee
जींद डिपो में कर्मचारियों की ड्यूटी व अवकाश को लेकर जीएम के साथ यूनियन के प्रधान भी निर्णय लेंगे। इसके लिए 14 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी में वर्कशॉप मैनेजर, स्टेनो, अकाउंट ऑफिसर, सुपरिंटेंडेंट सहित यूनियनों के प्रधान भी शामिल होंगे। इससे कर्मचारियों के लिए बड़ी समस्या पैदा होगी, क्योंकि कर्मचारियों को रेस्ट के 14 सदस्यीय कमेटी की अनुमति की जरूरत पड़ेगी। यह सदस्य कर्मचारियों के रेस्ट, ड्यूटी व अवकाश का निर्णय लेंगे। दरअसल चालक व परिचालक कई बार कोई न कोई बहाना बनाकर रेस्ट पर चले जाते हैं। ऐसे में पर्याप्त बसों को ऑन रूट करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निजात के लिए जीएम बिजेंद्र सिंह ने बैठक कर एक कमेटी का गठन किया है, जिसमें शामिल 14 सदस्य तय करेंगे कि किस कर्मचारी को कब अवकाश देना है। सर्व कर्मचारी संघ, इंटक, बीएमएस, जागृति मंच, संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रधानों को कमेटी में शामिल किया गया है। अगर किसी चालक या परिचालक को किसी कारण वश अवकाश लेना पड़ेगा तो कर्मचारी को 14 सदस्यीय कमेटी को सूचित करना होगा। इसके बाद कमेटी निर्णय लेगी कि कर्मचारी को अवकाश दिया जाए या नहीं।
विज्ञापन

कर्मचारी महासंघ को नहीं किया गया 14 सदस्यीय कमेटी में शामिल
जीएम के साथ हुई मीटिंग में यूनियन के कर्मचारियों को शामिल नहीं किया गया। अन्य यूनियन अपने कर्तव्य को भूल रही हैं। यूनियन का काम कर्मचारियों के हित के लिए कार्य करना है। अवकाश के लिए अब कर्मचारियों को 14 सदस्यीय टीम के चक्कर काटने होंगे। इससे कर्मचारियों को काफी परेशानी होगी। यह निर्णय कर्मचारियों के हित के लिए नहीं है।
विज्ञापन

अनूप लाठर, प्रधान कर्मचारी महासंघ
अंतिम निर्णय जीएम लेगा
किस चालक व परिचालक को कब अवकाश देना है इसका अंतिम निर्णय जीएम ही लेगा। यूनियन के प्रधानों को केवल पहचान के लिए शामिल किया गया है। कर्मचारी की स्थिति अनुसार ही उसे अवकाश दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों की मनमानी पर रोक लगेगी और आवश्यकतानुसार ही कर्मचारियों को अवकाश दिया जाएगा। इससे ज्यादातर बसों को ऑन रूट करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजेंद्र सिंह, रोडवेज जीएम, जींद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed