फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Road not visible in fog, car fell into canal

Jind News: धुंध में नहीं दिखी सड़क, नहर में गिरी कार

Thu, 28 Dec 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 28 Dec 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Road not visible in fog, car fell into canal
27जेएनडी38-हांसी ब्रांच नहर में गिरी हुई कार। संवाद
सफीदों (जींद)। सफीदों क्षेत्र में पिछले कई दिनों तापमान में गिरावट के साथ धुंध बढ़ती जा रही है। बुधवार को घना कोहरा होने से एक कार सफीदों की हांसी-बुटाना ब्रांच नहर में उतर गई।
विज्ञापन


सफीदों उपमंडल के गांव जामनी के सेवा सिंह रात को पानीपत से सफीदों आ रहा थे। वह नगर के पानीपत रोड स्थित चीमा ढाबा के पास पहुंचे तो अधिक धुंध के कारण उसे कुछ दिखा नहीं और उसकी कार ढाबे के साथ लगती हांसी-बुटाना नहर में उतर गई। कार में जब पानी भर गया तो सेवा सिंह ने कार की खिड़की खोलकर बचाने की गुहार लगाई। आवाज सुनकर होटल के कर्मचारी और ट्रक चालक नहर की तरफ दौड़ पड़े। उन्होंने काफी प्रयास के बाद नहर से बाहर सुरक्षित बाहर निकाला। उसके बाद सुबह जेसीबी की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

चालक सेवा सिंह ने बताया कि वह हर रोज शाम पानीपत से कार से अपने गांव जामनी आते हैं। रात को करीब साढ़े 11 बजे अपने गांव लौट रहे थे तो रास्ते में धुंध के कारण कुछ भी दिखाई नहीं पड़ रहा था। चीमा होटल के पास पहुंचा हांसी-बुटाना नहर में उतर गई। गनीमत रही कि नहर में पानी कम था और उसकी होटल कर्मचारियों व ट्रक चालकों की मदद से जान बच गई।

27जेएनडी38-हांसी ब्रांच नहर में गिरी हुई कार। संवाद

27जेएनडी38-हांसी ब्रांच नहर में गिरी हुई कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed