फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Representatives of Deputy Chief Minister did not reach to take memorandum;

ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे उप मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि तो प्रतियां फूंककर जताया रोष

Tue, 14 Jul 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Representatives of Deputy Chief Minister did not reach to take memorandum;
उप मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के ज्ञापन लेने नहीं पहुंचने पर ज्ञापन की प्रतियां जलाकर रोष प्रकट क? - फोटो : Jind
बर्खास्त 1983 पीटीआई की बहाली की मांग को लेकर सर्व कर्मचारी संघ द्वारा कपास मंडी में बने शेड के नीचे धरना दिया गया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बर्खास्त पीटीआई को बहाल करने की मांग की गई। विभिन्न विभागों के संगठनों के पदाधिकारी यहां पहुंचे। बहाली की मांग के लिए हाथों में तख्ती लेकर रोष प्रकट किया गया। यहां पर ज्ञापन देने के लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के प्रतिनिधि के नहीं आने पर कर्मचारियों ने प्रतियां फूंककर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

बर्खास्त पीटीआई एसोसिएशन के जिला महासचिव अनिल मलिक व दिलबाग जाखड़ ने कहा कि मंगलवार को उपमुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने के लिए मिलने का समय लिया था। प्रोफेसर जगदीश सिंह ने जेजेपी के प्रदेश सचिव भलेराम श्योकंद की ड्यूटी लगाई थी, लेकिन उनके नहीं आने पर मांगपत्र की प्रतियों को फूंका गया।
विज्ञापन

राजकीय अध्यापक संघ जिला प्रधान साधुराम श्योकंद ने कहा कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 1983 पीटीआई को हटाया है। सरकार को चाहिए कि मानवता के नाते इन पीटीआई की बहाली के लिए विधानसभा में प्रस्ताव पारित करे। लॉकडाउन के दौरान पीटीआई को नहीं हटाने की बात सरकार द्वारा की गई थी, लेकिन जल्दी में पीटीआई को बर्खास्त क्यों किया गया, यह समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीटीआई सतीश सुदकैन ने कहा कि 18 जुलाई को जींद में खापों की पंचायत होगी। यह पंचायत बर्खास्त पीटीआई की बहाली की मांग के लिए होगी। भर्ती प्रक्रिया अगर गलत है तो पीटीआई का इनमें क्या कसूर है। जिन्होंने भर्ती की है उनके खिलाफ कार्रवाई करें।

साढ़े 11 बजे का दिया था समय
पीटीआई मंगलवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नाम ज्ञापन देने आए थे। साढ़े 11 बजे का समय कपास मंडी में दिया गया था। इसको लेकर जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई थी। यहां पर प्रदर्शन कर रहे संगठनों के पदाधिकारियों ने दिए गए समय से पहले ही ज्ञापन की प्रतियों को फूंक दिया।
भलेराम श्योकंद, जेजेपी, पूर्व प्रदेश महासचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed