फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ramkumar's body was thrown in Siwaha after killing him in Panchkula

पंचकूला में हत्या कर सिवाहा में फेंकी थी रामकुमार की लाश

Fri, 23 Jul 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ramkumar's body was thrown in Siwaha after killing him in Panchkula
12 जुलाई को सिवाहा गांव के पास मिली पंचकूला के रामकुमार की लाश को आरोपी शमशेर पंचकूला से लेकर आया और जींद के सिवाहा गांव के खेतों में डालकर फरार हो गया, ताकि कोई इसे पहचान न सके। रामकुमार की हत्या शमशेर ने पांच लाख रुपये के लेनदेन के चलते की थी। पुलिस ने आरोपी शमशेर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धड़ौली गांव निवासी शमशेर को रामकुमार से पांच लाख रुपये लेने थे और वह रुपये देने से टालमटोल कर रहे था। इसी बात को लेकर शमशेर ने रामकुमार को पंचकूला के सेक्टर-25 स्थित अपने घर के बाहर बुलाया और फिर गमछे से उसका नाक और मुंह दबा दिया। उसके बाद शव को कार में डालकर जींद ले आया और फिर सिवाहा गांव के खेतों में फेंक दिया, ताकि शनाख्त नहीं हो सके। आरोपी और मृतक के बीच दूर की रिश्तेदारी है तथा दोनों काफी समय से प्रॉपर्टी का काम करते थे। इस पूरी वारदात में कर्ण उर्फ गुना ने साथ दिया। यह खुलासा आरोपी शमशेर ने पुलिस पूछताछ में किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सिवाहा गांव के चौकीदार रामदिया ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वह सोमवार सुबह खेतों में घूमने के लिए निकला था। उसने देखा था कि गांव के ही टेकराम के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। सीन आफ क्राइम टीम भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या करने और शव को नष्ट करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि हत्या करने के मुख्य आरोपी शमशेर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि रामकुमार ने पांच लाख रुपये लिए हुए थे जो कि वह नहीं दे रहा था। इसी बात को लेकर रामकुमार को घर से बाहर बुलाकर कपड़े से उसका मुंह और नाक दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed