फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ram belongs to everyone, no one can have monopoly: Bhupendra

राम सबके, किसी का एकाधिकार नहीं हो सकता : भूपेंद्र

Tue, 16 Jan 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 16 Jan 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ram belongs to everyone, no one can have monopoly: Bhupendra
15जेएनडी30 : एक मिठाई की दुकान पर काम करने वाले युवक से गोल गप्पे खाते समय बातचीत करते भूपेंद्र
जींद। राम सबके हैं। उन पर किसी का एकाधिकार नहीं हो सकता। खुद कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा सोमवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए गए हैं। कुछ लोग राम पर कॉपीराइट का प्रयास कर रहे हैं, जोकि गलत है। भगवान कभी अपने भक्तों में भेदभाव नहीं करते। वह अमीर-गरीब, महिला-पुरुष, बड़ा-छोटा नहीं देखते। वह केवल भक्ति देखते हैं, इसलिए राम सबके हैं। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को टाउन हाॅल से घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान की शुरुआत करने से पहले पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन


कांग्रेस में गुटबाजी को सिरे से नकारते हुए उन्होंने कहा कि गुटबाजी देखनी है तो भाजपा में देखें, जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उनके गृहमंत्री अनिल विज के बीच की लड़ाई जगजाहिर है। आम आदमी पार्टी के अनुराग ढांडा के आप और भाजपा के बीच टक्कर के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि कौन अनुराग ढांडा, वह किसी अनुराग ढांडा को नहीं जानते। जहां तक भाजपा को हराने का सवाल है तो कांग्रेस पार्टी ही हरियाणा से भाजपा और उसकी सहयोगी जेजेपी को सत्ता से बाहर करेगी। प्रदेश में कांग्रेस बहुत मजबूत है। गठबंधन सरकार ने प्रदेश को आर्थिक रूप से दीवालिया बना दिया है। आज हर वर्ग भाजपा की नीतियों से परेशान है। पोर्टल के चक्कर में लोगों को भाजपा ने फंसा दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मणिपुर से जो न्याय यात्रा शुरू की है, उसे वहां की जनता का दो दिन में ही भारी समर्थन मिला है। वह खुद इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए।

15जेएनडी30 : एक मिठाई की दुकान पर काम करने वाले युवक से गोल गप्पे खाते समय बातचीत करते भूपेंद्र

15जेएनडी30 : एक मिठाई की दुकान पर काम करने वाले युवक से गोल गप्पे खाते समय बातचीत करते भूपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed