{"_id":"64c0bec1346b2a2e1d0a14d6","slug":"rained-heavily-in-jind-at-night-there-was-water-in-city-more-than-100-mm-of-rain-in-julana-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: रात को जमकर बरसे बादल, शहर में हुआ पानी ही पानी, जुलाना में 100 एमएम से ज्यादा बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: रात को जमकर बरसे बादल, शहर में हुआ पानी ही पानी, जुलाना में 100 एमएम से ज्यादा बारिश
Wed, 26 Jul 2023 12:05 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:05 PM IST
सार
जींद में रात को हुई बारिश से जहां उमस से छुटकारा मिला तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सुबह अधिकतम तापमान 30 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था। जुलाना के मैन बाजार में पानी भर से दुकानदारों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
जींद में बारिश से जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जींद में मंगलवार रात को जिले में जमकर बारिश हुई। पूरी रात बारिश होती रही। जींद व जुलाना में 100-100 एमएम से ज्यादा बारिश हुई, जबकि अलेवा में 62, नरवाना में दस, सफीदों में 25, उचाना में नौ तथा पिल्लूखेड़ा में 27 एमएम बारिश हुई। बारिश के कारण पूरे शहर में पानी भर गया। देवीलाल चौक पर बने अंडरपास में पानी भरन के कारण यहां वाहन फंस गए। वहीं नरवाना रोड किसी नहर से कम नहीं लग रहा था। जुलाना में भी घरों में पानी भर गया।
विज्ञापन
जुलाना में घरों में घुसा पानी
रात को हुई बारिश से जहां उमस से छुटकारा मिला तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सुबह अधिकतम तापमान 30 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था। जुलाना के मैन बाजार में पानी भर से दुकानदारों को काफी परेशानी हुई। इसके अलावा भिवानी रोड जींद में भी बारिश के कारण एक मकान गिर गया।
विज्ञापन
पिछले काफी समय से जींद में अच्छी बारिश नहीं हो रही थी। बारिश नहीं होने के कारण फसलों को नुकसान हो रहा था। रात को हुई बारिश के कारण फसलें भी जलमग्न हो गई है। हालांकि फिलहाल बारिश के कारण फसलों को नुकसान नहीं हुआ है लेकिन यदि और ज्यादा बारिश हुई तो फसलों को नुकसान की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शाम तक और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन