फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   railway track jam

आरक्षण के लिए रेल ट्रैक जाम यात्री रहे परेशान

Tue, 16 Feb 2016 12:04 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
railway track jam
 
विज्ञापन

जाटों ने आरक्षण की मांग को लेकर सोमवार को सांपला के पास रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। रेलवे ट्रैक जाम होने से दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर चलने वाली सभी पैसेंजर गाड़ियां रद्द कर दी गई हैं।

लंबे रूट की गाड़ियों का रूट बदलकर पानीपत के रास्ते निकाला गया। ट्रेन रद्द होने से हजारों यात्री रेलवे स्टेशन पर फंसे रहे। जिले से प्रतिदिन 30 हजार से ज्यादा यात्री ट्रेन से सफर करते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली से वाया पानीपत रेल मार्ग से दूरी ज्यादा होने और पानीपत रेलवे लाइन एक मार्गीय होने की वजह से लंबे रूट की गाड़ियां अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटे देरी से चल रही हैं। बठिंडा की तरफ से आने वाली गाड़ियों को जींद वाया पानीपत होकर दिल्ली निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जींद जंक्शन से दिल्ली, पठानकोट, बठिंडा, चंडीगढ़ व जयपुर के लिए प्रतिदिन करीब दो दर्जन रेल गाड़ियां चलती हैं। जनता एक्सप्रेस, हावड़ा एक्सप्रेस, पंजाब, चंडीगढ़-जयपुर इंटर सिटी समेत सभी लंबे रूट की गाड़ियां वाया पानीपत होकर निकाली जा रही हैं।

लंबे रूट की गाड़ियों के निर्धारित समय से देरी से चलने की वजह से दूर-दराज जाने वाले यात्री घंटों रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते रहे। वहीं जींद से प्रतिदिन हजारों की संख्या में दैनिक यात्री व विद्यार्थी ट्रेन से रोहतक व दिल्ली जाते हैं।

 पैसेंजर गाड़ियों के रद्द होने से दैनिक सफर करने वाले यात्रियों को सड़क मार्ग का रुख करना पड़ा। रेलवे द्वारा सांपला में ट्रैक से जाम नहीं हटने तक सभी पैसेंजर गाड़ियों को रद्द करने का निर्णय लिया है।

फिरोजपुर जाना है, कर रहे हैं जंक्शन पर इंतजार
जींद से फिरोजपुर जाना है। रेलवे जंक्शन पर पता किया, तो उन्होंने बताया कि ट्रेन लेट है। सही जानकारी नहीं मिल पा रही है कि ट्रेन किस समय आएगी या फिर नहीं आएगी। काफी समय से जंक्शन पर इंतजार कर रहे हैं।
संदीप, रेलवे यात्री

ट्रेन कब आएगी, नहीं मिल रही जानकारी
काफी समय से रेलवे जंक्शन पर इंतजार कर रहे हैं। ट्रेन के आने का कोई निर्धारित समय नहीं है। पैसेंजर गाड़ी रद्द हो चुकी है और एक्सप्रेस गाड़ियों के आने का भी कोई समय निश्चित नहीं है। बताया जा रहा है कि पानीपत होकर दिल्ली से ट्रेन यहां पहुंचेगी।
गुरमीत सिंह, रेलवे यात्री

पंजाब जाना है, ट्रेन आने का दोपहर से कर रहे हैं इंतजार
मुझे पंजाब जाना है। दोपहर से ट्रेन का इंतजार कर रहा हूं और शाम होने को है। इंक्वायरी पर पता किया, तो उन्होंने बताया कि पानीपत होकर ट्रेन आएगी, इस वजह से ट्रेन को आने में दो से तीन घंटे ज्यादा लग सकते हैं।
नायब सिंह, रेलवे यात्री

परिवार के साथ रेलवे जंक्शन पर फंसा हूं
मुझे परिवार के साथ पंजाब जाना है। ट्रेन नहीं आने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब चिंता सता रही है कि गंतव्य स्थान पर पहुंच पाएंगे भी या नहीं। अगर ट्रेन नहीं आएगी, तो बस में ही जाना पड़ेगा।

पप्पू राम, रेलवे यात्री

सभी पैसेंजर गाड़ियां रद्द कर की गई हैं
सांपला में रेलवे लाइन बाधित होने की वजह से इस रूट पर चलने वाली सभी पैसेंजर गाड़ियां रद्द कर दी गई हैं। केवल लंबे रूट की ही गाड़ियां चल रही हैं। इन सभी गाड़ियों को वाया पानीपत रास्ते से निकाला जा रहा है।
अनिल यादव, स्टेशन अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed