{"_id":"1c25619aa981c66aaa2a215acca4ae19","slug":"railway-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे जीएम 16 को करेंगे जींद-बठिंडा सेक्शन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे जीएम 16 को करेंगे जींद-बठिंडा सेक्शन का निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Wed, 18 Nov 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे जीएम एके पुठिया अगले माह 16 दिसंबर को जींद-बठिंडा सेक्शन का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान रेलवे जीएम जींद रेलवे जंक्शन पर व्यवस्थाओं का भी जायजा लेंगे। जीएम के दौरे को लेकर रेलवे प्रशासन तैयारियों में जुटा है। जंक्शन पर रेलवे द्वारा वाहनों की अलग से पार्किंग तैयार करवाई गई है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के सामने सड़क व पगडंडी का निर्माण कार्य जोरों पर है। जीएम दौरे से रेलवे डीआरएम तैयारियों का जायजा लेने के लिए आएंगे, जिनके दौरे के आने की तारीख निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन
जीएम के दौरे से रेल यात्रियों को भी खासी उम्मीदें हैं। इनमें सबसे प्रमुख नांदेड़ एक्सप्रेस का ठहराव, जो काफी पुरानी मांग है। वहीं जींद-सोनीपत रेल लाइन शुरू करवाने का मुद्दा रहेगा। पिछली बार दौरे के दौरान भी जीएम के समक्ष रेल यात्रियों ने ये मांगें उठाई थी। वहीं सुबह 10:36 बजे के बाद शाम चार बजे तक दिल्ली से जींद के बीच आने-जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं है। इसलिए दिल्ली से जींद के बीच ट्रेनों के फेरे बढ़वाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये हैं मांगें
सुबह के समय दिल्ली से लुधियाना के लिए एक्सप्रेस गाड़ी शुरू करवाने व शाम के समय वापसी। फिलहाल सुबह नौ बजे के लगभग शताब्दी लुधियाना के लिए जाती है। इसका ज्यादा लाभ यहां के रेल यात्रियों को नहीं मिल पाता।
बरेली वाया रोहतक इंटरसीटी का विस्तार फिरोजपुर तक किया जाए।
74015 रेवाड़ी वाया रोहतक ट्रेन, जिसका आठ घंटे रोहतक ठहराव रहता है, का जाखल तक विस्तार किया जाए।
नांदेड़ एक्सप्रेस का जींद रेलवे जंक्शन पर ठहराव करवाया जाए। जींद रेलवे जंक्शन के प्लेट फार्म एक व चार पर शेड बनवाए जाएं।
दिन के समय नहीं है कोई ट्रेन
दिन के समय दिल्ली व जींद के बीच कोई टे्रन नहीं है। जीएम के समक्ष दिन के समय टे्रनों के फेरे बढ़वाने की मांग उठाई जाएगी। इसके अलावा सुबह के समय दिल्ली से लुधियाना के लिए एक्सप्रेस ट्रेन चलवाने की भी मांग की जाएगी।
विजय सिंह, सचिव, दैनिक रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन, जींद
अगले माह 16 दिसंबर को जीएम जींद-बठिंडा सेक्शन का निरीक्षण करेंगे। जीएम के दौरे को लेकर तैयारियां चल रही हैं। जीएम दौरे से पहले डीआरएम आएंगे, जिनके आने की अभी तिथि निर्धारित नहीं है।
अनिल यादव, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे जंक्शन, जींद