फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   railway canceled delhi firojpur passenger train for 3 days

रेल यात्रियों के लिए ध्यान देने वाली खबर, दिल्ली-फिरोजपुर पैसेंजर 10 नवंबर तक रहेगी रद्द

Fri, 08 Nov 2019 07:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 08 Nov 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
railway canceled delhi firojpur passenger train for 3 days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

रेलवे ने ट्रेन नंबर 54641 और 51642 दिल्ली-फिरोजपुर पैसेंजर का परिचालन अब दस नवंबर तक रद्द कर दिया है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। ट्रेन नंबर 54641 दिल्ली से फिरोजपुर तक चलती है। यह ट्रेन जींद स्टेशन पर सुबह दस बजकर 40 मिनट पर पहुंचती है और यहां पर दस मिनट रुकने के बाद फिरोजपुर के लिए रवाना होती है।

विज्ञापन

 

वहीं ट्रेन नंबर 54642 फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलती है। यह ट्रेन शाम छह बजकर 20 मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंचती है, जोकि दिल्ली के लिए यहां से छह बजकर 50 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होती है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेन के रद्द रहने की तारीख आगे भी बढ़ सकती है।

विज्ञापन


जींद से दिल्ली रोजाना तीन हजार यात्री जाते हैं। इनमें व्यापारी, विद्यार्थी व प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले लोग शामिल हैं। यह ट्रेन रद्द रहने से यात्रियों को बसों की ओर रुख करना पड़ेगा। बसों में यात्री को ट्रेनों की अपेक्षा ज्यादा किराया देना पड़ेगा। पैसेंजर ट्रेन में दिल्ली के लिए जींद से यात्रियों का 30 रुपये किराया लगता है। वहीं बसों में 100 रुपये से अधिक देना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दैनिक रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन ने की ट्रेन चलाने की मांग

दैनिक रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुरेश पांचाल ने कहा कि ट्रेन नंबर 54641 व 54642 रद्द रहने से यात्रियों को काफी नुकसान होगा। रेलवे द्वारा सर्दियों मेें तीन से चार महीने के लिए इस ट्रेन को रद्द्द कर दिया जाता है। रेलवे द्वारा पहले यह ट्रेन 15 अक्तूबर से पांच नवंबर तक रद्द की गई थी। अब दस नवंबर तक इस ट्रेन को रद्द रखा जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि एसोसिएशन यात्रियों की सुविधा के लिए मांग करती है कि यह ट्रेन दोबारा से चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को राहत मिल सके। वहीं यात्री भी ट्वीट करके दिल्ली-फिरोजपुर पैसेंजर ट्रेन को चलाने की मांग कर रहे हैं।


दिल्ली मंडल के अधिकारियों के अनुसार ट्रेन नंबर 54641 व 54642 दिल्ली-फिरोजपुर ट्रेन दस नवंबर तक बंद रखी जाएगी। रेलवे द्वारा पहले 15 अक्तूबर से पांच नवंबर तक इन ट्रेनों को रद्द करने का आदेश जारी किया गया था। रद्द करने की तारीख आगे भी बढ़ सकती है। आगे जो भी आदेश होंगे उस हिसाब से ट्रेन को चलाया या रद्द किया जाएगा। -प्रेम किशोर, स्टेशन अधीक्षक जींद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed