फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Raids on sweet shops, samples sent for testing

Jind News: मिठाई की दुकानों पर छापेमारी, सैंपल जांच के लिए भेजे

Sat, 28 Oct 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 28 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Raids on sweet shops, samples sent for testing
27जेएनडी55 : गोदाम में मिली खराब मिठाई को नष्ट करते विभाग के अ​धिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सीएम फ्लाइंग तथा खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को दयाल बाग काॅलोनी में मिठाई के गोदाम पर छापेमारी की। सात किलोग्राम गुलाब जामुन तथा रसगुल्ला सड़ा हुआ मिलने पर टीम ने उसे नष्ट करवा दिया। अधिकारियों ने सड़े रसगुल्ले तथा गुलाब जामुन गोदाम में रखने पर हलवाई को फटकार लगाई तथा सफाई रखने को लेकर चेतावनी भी दी। टीम ने गोदाम से रसगुल्ला, गुलाब जामुन, सफेद तथा लाल बर्फी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि दयाल बाग काॅलोनी में बजरंग पेड़ा भंडार के गोदाम में मिठाइयां तैयार की जा रही हैं, जो काफी घटिया क्वालिटी की हैं। सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक राजदीप सिंह के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया। टीम गोदाम पर दस्तक दी तो मिठाई बनाई जा रही थी। जांचने पर वहां पर पांच किलोग्राम रसगुल्ला तथा दो किलोग्राम गुलाब जामुन सड़ा हुआ पाया गया। जिसे टीम ने मौके पर नष्ट करवा दिया। इसके अलावा मौके पर 150 किलो लाल मावा, 25 किलो सफेद मावा तैयार पाया गया। टीम ने वहां से रसगुल्ला, गुलाब जामुन, सफेद तथा लाल बर्फी के चार सैंपल भरे हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि त्योहारों के सीजन में मिलावट की संभावना बढ़ जाती है। सात किलो मिठाई को नष्ट करवा दिया गया है। जो सैपल भरे गए हैं, उन्हें लैब भेजा गया है। आगामी कार्रवाई खाद्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed