{"_id":"65f7472f7b930ffa3f0286f4","slug":"raghubir-nain-becomes-head-of-all-caste-binain-khap-jind-news-c-199-1-sroh1006-114518-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रघुबीर नैन बने सर्वजातीय बिनैन खाप के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रघुबीर नैन बने सर्वजातीय बिनैन खाप के प्रधान
Mon, 18 Mar 2024 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
17जेएनडी33-पगड़ी बांधकर रघुबीर नैन को सर्वसम्मति से खाप प्रधान चुनते हुए। संवाद
जींद, नरवाना। दनौदा स्थित सर्वजातीय बिनैन खाप के चबूतरे पर रविवार को महापंचायत हुई। जिसमें कालवन तपा, धमतान तपा, दनौदा तपा से आए बिनैन खाप के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। महापंचायत का मुख्य एजेंडा बिनैन खाप के प्रधान के खाली पद को भरने को लेकर था।
गौरतलब है कि 26 दिसंबर 2023 को 20 वर्ष से प्रधान रहे नफे सिंह नैन का हृदयघात होने से निधन हो गया था। इसके बाद से सर्वजातीय बिनैन खाप में प्रधान का पद रिक्त पड़ा था। पंचायत की अध्यक्षता बिनैन खाप के उप प्रधान राम भगत ने की। मंच संचालन कालवन तपा के प्रधान फकीर चंद ने किया। इस दौरान सर्वजातीय बिनैन खाप के चबूतरे पर पंचायत में पहुंचे बिनैन खाप के लोगों ने प्रधान चुनाव के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। पंचायत में खाप का प्रधान बनाने के लिए कालवन तपा, धमतान तपा, दनौदा तपा, लोधर और नैना गांव से पहुंचे प्रतिनिधियों की पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई। कमेटी सदस्यों ने सर्वसम्मति से रघुबीर सिंह नैन दनौदा का नाम प्रधान पद के लिए रखा। इस पर पंचायत में पहुंचे सभी ने सहमति जताई। पंचायत में सर्वसम्मति से रघुबीर सिंह नैन दनौदा को बिनैन खाप का प्रधान चुन लिया गया।
बिनैन खाप के नवनियुक्त प्रधान रघुबीर सिंह नैन ने कहा कि जो जिम्मेदारी लोगों ने उन्हें सौंपी है वे उसे सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाईचारा बनाने और संस्कृति बचाने का एक माध्यम खाप है। बिनैन खाप हिंदुस्तान में सर्वोपरि है। पूर्व में रहे खाप के प्रधानों ने जो परंपरा कायम की है उसे आगे बढ़ाने का काम करेंगे। 31 मार्च को खाप की कार्यकारिणी बनाई जाएगी। इस अवसर पर रघुवीर, बलवान सिंह, राजेंद्र लितानी, रणधीर नैन, होशियार सिंह, जोगीराम, प्रीतम सिंह, रंगीराम, ईश्वर कर्मगढ, जोगिंदर सिंह मौजूद रहे।