{"_id":"66958d14f26f9ff104056b44","slug":"purse-snatched-from-woman-going-from-chandigarh-to-jaipur-jind-news-c-199-1-sroh1007-120021-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चंडीगढ़ से जयपुर जा रही महिला का पर्स छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चंडीगढ़ से जयपुर जा रही महिला का पर्स छीना
Tue, 16 Jul 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 16 Jul 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
जींद। ट्रेन में सवार होकर चंडीगढ़ से जयपुर जा रही महिला का नरवान रेलवे स्टेशन के नजदीक एक व्यक्ति ने पर्स छीन लिया। पर्स मे आठ हजार रुपये व कागजात थे। रेलवे पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पंचकूला निवासी सान्या ने रेलवे पुलिस को दी शिकायत में बताया की वह अपनी मां तथा बुआ के साथ चंडीगढ़ से जयपुर जा रही थी। नरवाना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर एक व्यक्ति ने झपटा मारकर उनका पर्स छीन लिया और चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। पर्स में 8 हजार रुपये तथा जरूरी दस्तावेज थे। रेलवे पुलिस ने सान्या की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ छीनाझपटी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद