फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Punjab government is doing cheap politics by not giving water to Haryana: Ranbir Gangwa

हरियाणा को पानी नहीं देकर पंजाब सरकार कर रही ओछी राजनीति : रणबीर गंगवा

Mon, 19 May 2025 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Punjab government is doing cheap politics by not giving water to Haryana: Ranbir Gangwa
19जेएनडी12-पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचे लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगव
जींद। हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा सोमवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंचे। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा को पानी नहीं देकर पंजाब सरकार ओछी राजनीति कर रही है। पंजाब सरकार से हरियाणा अपने हक का पानी मांग रहा है, जो उसे दिया जाए।
विज्ञापन

पानी वितरण के लिए बीबीएमबी का गठन किया गया है। बोर्ड द्वारा ही किस-किस राज्य को कितना पानी मिलेगा, उसे पहले ही निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर हम पिछले सालों की बात करें तो हरियाणा को अप्रैल, मई और जून के महीनों में लगभग 8500 से 9000 क्यूसेक पानी निरंतर मिलता रहा है।
विज्ञापन

बीबीएमबी द्वारा हरियाणा को पानी इन्हीं दिनों में 9000 क्यूसेक देने का फैसला किया था। चाहे वह सिंचाई की बात हो या पीने के पानी की बात हो। पंजाब सरकार द्वारा पानी की उपलब्धता होने के बावजूद उसे गलत तरीके से रोकने का काम किया है। जो अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, उस सरकार द्वारा ओछी राजनीति करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कुछ ही दिनों में बारिश होनी शुरू हो जाएगी, जिससे डैम के पानी का स्तर काफी ज्यादा हो जाएगा और डैम की भी लिमिट निर्धारित की गई है। पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य चाहे पानी पाकिस्तान ही चला जाए, लेकिन फिर भी पानी हरियाणा को नहीं देंगे। इस तरह की राजनीति नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार ने ट्यूबवेल लगाकर पानी की आपूर्ति शुरू की है। नहर आधारित इलाकों में ट्यूबवेल की सहायता ली जा रही है। कुछ जगहों पर वाटर टैंकर से पानी पहुंचाया गया है। जल घरों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि पंजाब सरकार भाखड़ा डैम पर जाकर राजनीतिक स्टंट कर रही है। पंजाब को हरियाणा का बड़ा भाई बताते हुए कहा कि इस तरह का व्यवहार संघीय ढांचे के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पानी रोककर हरियाणा को परेशान कर रही है। पंजाब की सरकार जल संकट के नाम पर ड्रामा कर रही है और जनता को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed