फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Punjab farmer dies of heart failure at Datasinghwala border

Jind News: दातासिंह वाला बॉर्डर पर पंजाब के किसान की हृदय गति रुकने से मौत

Sat, 24 Feb 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 24 Feb 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Punjab farmer dies of heart failure at Datasinghwala border
मृतक किसान दर्शन सिंह का फोटो।
जींद/नरवाना। दातासिंह वाला बॉर्डर पर शुक्रवार शाम को पंजाब के एक किसान की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। 62 वर्षीय किसान बठिंडा के अमरगढ़ गांव निवासी दर्शन सिंह 13 फरवरी को दातासिंह वाला बॉर्डर पर पहुंच गया था। वह उसी समय से किसान आंदोलन में शामिल था। शुक्रवार शाम को दर्शन सिंह को सीने में दर्द हुआ और उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई। अब तक दातासिंह वाला बॉर्डर पर तीन लोगों की मौत चुकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दातासिंह वाला बार्डर पर शांति के साथ किसानों ने काला दिवस मनाया। किसान पंजाब की तरफ दातासिंह वाला बॉर्डर से काफी पीछे रहे और काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। शाम को किसानों ने सरकार के पुतले भी जलाए। वहीं दिनभर पुलिस बॉर्डर पर पहरा देती रही। हालांकि किसानों ने अभी तक शनिवार को दिल्ली कूच को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। इसका निर्णय शंभु बॉर्डर से आएगा, जिसके बाद किसान उसी निर्णय के तहत अपना कार्य करेंगे। गौरतलब है कि दातासिंह वाला बॉर्डर पर बुधवार को काफी बवाल हुआ था। इसमें एक युवा किसान की गोली लगने से मौत हो गई थी। साथ ही काफी संख्या में पुलिस कर्मचारी व किसान भी घायल हुए थे। इसके बाद किसानों ने शनिवार सुबह 11 बजे तक शांत रहने के निर्देश मिले थे। वीरवार को भी पूरा दिन बॉर्डर पर शांति रही। यहां सभी किसानों ने अपने-अपने विचार रखे और सरकार से निपटने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। किसानों नेताओं ने कहा कि काफी संख्या में पुलिस ने उनके वाहन तोड़ दिए हैं। पुलिस अब अत्याचार पर उतारू है। अभी तक शनिवार को सुबह 11 बजे दिल्ली कूच का कार्यक्रम है।
विज्ञापन


आज बढ़ सकती है दातासिंह वाला बॉर्डर पर हरियाणा के किसानों की भीड़
हिसार से काफी संख्या में किसान ट्रेक्टर-ट्रॉलियों में शुक्रवार को दातासिंह वाला बॉर्डर के लिए निकले थे। खेड़ी चौपटा के पास पुलिस के साथ इन किसानों का टकराव हो गया। पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। इससे साफ है कि अब हरियाणा के किसान भी इस आंदोलन में शामिल होने के लिए पंजाब के किसानों का साथ देंगे। यह किसान दातासिंह वाला बॉर्डर की तरफ जा रहे थे। अन्य स्थानों से भी सूचनाएं आ रही हैं कि हरियाणा के किसान दातासिंह वाला बॉर्डर की तरफ जा रहे हैं।

मृतक किसान दर्शन सिंह का फोटो।

मृतक किसान दर्शन सिंह का फोटो।

मृतक किसान दर्शन सिंह का फोटो।

मृतक किसान दर्शन सिंह का फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed