फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Public grievances must be resolved at all costs: Deputy Speaker

जनता की समस्याओं का हर हालत में हो समाधान: डिप्टी स्पीकर

Thu, 10 Sep 2026 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Public grievances must be resolved at all costs: Deputy Speaker
फोटो 10जेएनडी21-जनता दर्शन एवं जनसुनवाई दरबार कार्यक्रम में लोगों की ​शिकायत सुनते डिप्टी स्पीक
जींद। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान सरकार और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभागीय स्तर पर हल होने वाली शिकायतों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और लोगों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। वह वीरवार को अपने आवास पर जनता दर्शन एवं जनसुनवाई दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
विज्ञापन


जनसुनवाई के दौरान लोगों ने गलियों की मरम्मत, सड़कों की खस्ताहाल स्थिति, सीवर व्यवस्था, बिजली और सफाई सहित रोजमर्रा से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखीं। डॉ. मिड्ढा ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही समस्याओं की जानकारी लेते हुए जल्द समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक बिना किसी बाधा के पहुंचना चाहिए। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। जनसुनवाई के दौरान जिन समस्याओं का मौके पर समाधान संभव था, उनके निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं, जिन शिकायतों में विभागीय स्तर पर प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत थी, उन्हें संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. मिड्ढा ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याएं रखने के लिए उचित मंच मिल सके। सड़क, गली, सीवर, बिजली और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का लोगों के दैनिक जीवन पर सीधा असर पड़ता है इसलिए इन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed