{"_id":"6984dfef84f78a5bac0ebc2d","slug":"provide-information-about-drug-abuse-to-the-manas-helpline-jind-news-c-199-1-jnd1010-148057-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नशे के खिलाफ मानस हेल्पलाइन पर दें जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नशे के खिलाफ मानस हेल्पलाइन पर दें जानकारी
विज्ञापन
जींद। केंद्र सरकार ने नशे के खिलाफ राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन मानस 1933 शुरू किया हुआ है। यह हेल्पलाइन देश को 2047 तक नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि मानस हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे चालू रहता है। लोग इस पर ड्रग्स तस्करी की गुप्त जानकारी साझा कर सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के शरीर व बुद्धि का नाश करता है, बल्कि समाज को भी खोखला करता है। नशा करने वाले व्यक्ति का पूरा परिवार इससे प्रभावित होता है। केंद्र सरकार की मानस पहल से नशा बेचने वालों पर नकेल कसी जाएगी और नशे की लत से जूझ रहे लोगों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
डीसी ने बताया कि यह हेल्पलाइन देशभर की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स से जुड़ी है ताकि तस्करों पर तुरंत कार्रवाई हो सके। हेल्पलाइन के बारे में आमजन को जागरूक किया जा रहा है ताकि वे नशीली दवाओं की तस्करी संबंधित रिपोर्ट दें सकें और नशे की लत में पड़ चुके लोग परामर्श ले सकें। संवाद