फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Protesting youth were beaten up by companions

Jind News: जींद से युवक का अपहरण कर जुलाना फेंका

Sun, 20 Apr 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 20 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Protesting youth were beaten up by companions
जींद। जींद-रोहतक नेशनल हाईवे पर एक होटल में युवक के साथ मारपीट की और उसका आरोपी गाड़ी में अपहरण कर जुलाना बाईपास करसोला ले गए। उसके बाद नई अनाज मंडी के पास फेंक गए। थाना सदर जींद पुलिस ने इस मामले में दो नामजद सहित छह-सात युवकों के खिलाफ मारपीट करने, अपहरण करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घिमाना गांव निवासी सुनील सैनी उर्फ सन्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अप्रैल को वह, सतीश और शुभम घर पर मौजूद थे। उसे और शुभम को किसी कार्य को लेकर रोहतक जाना था। वह अपने दोस्त विनोद मनोहरपुर की गाड़ी मांग कर लाया था। वह तीनों रोहतक चले गए। वापसी में सुबह 1-2 बजे वह तीनों एक निजी ढाबे पर चाय पीने के लिए रुक गए। वहां पर घिमाना निवासी राहुल भी बैठा था। राहुल ने कहा कि दीपावली वाले दिन तू बच गया था। अब देख क्या करता हूं। इतना कहते ही राहुल का दोस्त हरीश लाठर गाड़ी में अपने साथ 5-7 युवकों के साथ आया। उन्होंने आते ही उस पर डंडों से हमला कर दिया। फिर सभी ने मिलकर उसे गाड़ी में घेर लिया और गाड़ी में मारपीट की। बाद में उसे चोटें मारकर जुलाना बाईपास करसोला रोड नई अनाज मंडी की तरफ सड़क पर फेंक गए। पुलिस ने इस मामले में राहुल और हरीश को नामजद कर चार-पांच अन्य के खिलाफ मारपीट करने, अपहरण करने और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed