फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Protest on 5th for improvement of bad roads: Mahabir

बदहाल सड़कों की सुधार के लिए धरना 5 को : महाबीर

Wed, 03 Jan 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 03 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Protest on 5th for improvement of bad roads: Mahabir
02जेएनडी39: कपड़ा एसोसिएशन के साथ बैठक करते हुए प्रधान महाबीर कंप्यूटर। स्वयं।
जींद। शहर की बदहाल सड़कों के सुधार के लिए पांच जनवरी को सिटी रेलवे फाटक के पास धरना दिया जाएगा। यह बात हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान महाबीर कंप्यूटर ने कही। उन्होंंने कहा कि शहर की कोई भी सड़क चलने के लायक नहीं है। जिससे राहगीरों के साथ आए दिन हादसे हो रहे हैं। यहां से वाहनों का निकलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल बना हुआ है।
विज्ञापन


कंप्यूटर ने कहा कि इसको लेकर शहर के व्यापारी कई बार प्रशासनिक व राजनीतिक लोगों से मिल चुके हैं, लेकिन इनका सुधार करवाने के लिए किसी ने आज तक कोई काम नहीं किया। धरने की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कपड़ा मार्केट व सफीदों रोड फ र्नीचर एसोसिएशन, देवी लाल चौक मार्केट की हैप्पी स्कूल के नजदीक बैठक ली। शहर में सड़क ही नहीं बल्कि सीवरेज का भी बदहाल है। शहर के लोग अधूरी पड़ी सड़क व बदहाल सीवरेज से अब तंग आ चुके हैं। इसके विरोध में आंदोलन ही उनके पास एक रास्ता बचा हुआ है। इस अवसर पर राकेश सिंगला, आईडी गोयल, सावर गर्ग, सुरेश गर्ग, राकेश काजी, महेंद्र सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed