{"_id":"58b07b7f4f1c1ba03fb245d8","slug":"protest-extension-lecturers-support-student-organization-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सटेंशन लेक्चरर्स के समर्थन में आए विद्यार्थी संगठन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सटेंशन लेक्चरर्स के समर्थन में आए विद्यार्थी संगठन
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज के बाहर नारेबाजी करते एक्सटेंशन लेक्चरर।
- फोटो : jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेक्चरर एसोसिएशन को अब अन्य शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थी संगठनों का भी साथ मिलने लगा है। कक्षाएं नहीं लगने कारण अब एसएफआई ने 27 फरवरी को हड़ताल करने का फैसला लिया है। जिले के अधिकतर सरकारी कॉलेजों में शिक्षा व्यवस्था पूर्ण रूप से एक्सटेंशन लेक्चरर्स के सहारे चल रही है। सभी कॉलेजों में 50 प्रतिशत से अधिक कक्षाओं को एक्सटेंशन लेक्चरर पढ़ा रहे हैं। ऐसे में कक्षाएं नहीं लगने से छात्र संगठन शिक्षकों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे। एसएफआई के जिला सचिव सागर ने कहा कि एक्सटेंशन लेक्चरर के हड़ताल पर चले जाने के बाद सरकारी कॉलेजों में पढ़ाई की स्थिति नहीं बची है। इस कारण 27 फरवरी को सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताया जाएगा। वहीं, शुक्रवार को एक्सटेंशन लेक्चरर एसोसिएशन ने राजकीय कॉलेज के बाहर धरना जारी रखा।
एक्सटेंशन लेक्चरर्स के सहारे हैं कक्षाएं
कॉलेज नियमित शिक्षक एक्सटेंशन लेक्चरर
राजकीय महिला कॉलेज जींद 15 65
राजकीय पीजी कॉलेज 37 90
केएम कॉलेज नरवाना 20 72
राजकीय कॉलेज जुलाना 12 09
सफीदों महिला कॉलेज 13 20
सफीदों राजकीय कॉलेज 15 45
सर्व कर्मचारी संघ ने किया समर्थन
सर्व कर्मचारी संघ ने भी एक्सटेंशन लेक्चरर की हड़ताल का समर्थन करते हुए भूख-हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया। शुक्रवार को सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामफल दलाल, वित्त सचिव सतीश शर्मा व संगठन सचिव ईश्वर ठाकुर ने समर्थन पत्र सौंपा।
विज्ञापन
एक्सटेंशन लेक्चरर्स के सहारे हैं कक्षाएं
कॉलेज नियमित शिक्षक एक्सटेंशन लेक्चरर
राजकीय महिला कॉलेज जींद 15 65
राजकीय पीजी कॉलेज 37 90
केएम कॉलेज नरवाना 20 72
राजकीय कॉलेज जुलाना 12 09
सफीदों महिला कॉलेज 13 20
सफीदों राजकीय कॉलेज 15 45
सर्व कर्मचारी संघ ने किया समर्थन
सर्व कर्मचारी संघ ने भी एक्सटेंशन लेक्चरर की हड़ताल का समर्थन करते हुए भूख-हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया। शुक्रवार को सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामफल दलाल, वित्त सचिव सतीश शर्मा व संगठन सचिव ईश्वर ठाकुर ने समर्थन पत्र सौंपा।
विज्ञापन