{"_id":"68ceee93005e6fa1dc0cef66","slug":"protest-continues-against-opening-of-liquor-shop-jind-news-c-199-1-jnd1002-141248-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शराब ठेका खोले जाने के विरोध में धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शराब ठेका खोले जाने के विरोध में धरना जारी
Sat, 20 Sep 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
20जेएनडी15-शराब ठेका खुलने के विरोध में परशुराम चौक के पास धरना देते हुए सेक्टरवासी। संवाद
जींद। अर्बन एस्टेट सेक्टर 11 के सी ब्लॉक में परशुराम चौक के पास लाइब्रेरी की जगह पर शराब ठेका नहीं खोलने का मांग को लेकर सेक्टरवासियों का धरना शनिवार को 24वें दिन जारी रहा। धरने की अध्यक्षता सेक्टर नौ के प्रधान कर्मपाल देशवाल ने की।
सेक्टर आठ प्रधान सतबीर बांगड़, वार्ड नंबर 22 के पार्षद बलबीर श्योराण, सूर्यदेव आर्य, फूल कुमार शास्त्री, जय नारायण पीलानिया व किताब सिंह भनवाला ने कहा कि सेक्टरवासी डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा से भी मिले थे और उन्होंने सेक्टरवासियों को आश्वासन दिया था। अगले सप्ताह मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलकर यहां शराब ठेका नहीं खोलने को लेकर गुहार लगाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि यहां शराब ठेका खुलने से आसपास क्षेत्र में माहौल खराब होगा। सेक्टरवासियों के सांकेतिक धरना देने की सूचना मिलने पर डीआरओ राजकुमार मौके पर पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं शनिवार को जिला आबाकारी एवं काराधान अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे और स्थिति कमिश्रर को भेजने की बात कही।
विज्ञापन
लोगों ने कहा वे यह शराब ठेका किसी भी सूरत में नहीं खुलने देंगे। परशुराम चौक पर महिलाओं व बच्चों को स्कूल में आना-जाना रहता है।