{"_id":"57867d204f1c1b3f4113dfa4","slug":"protest-against-vc-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई ने कुलपति का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई ने कुलपति का पुतला फूंका
jind
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
उपकुलपति का पुतला फूंकते एनएसयूआई सदस्य।
- फोटो : bureau
एनएसयूआई के सदस्यों ने बुधवार को कॉलेज के गेट पर उपकुलपति का पुतला फूंका। एनएसयूआई के प्रधान प्रवीण गुरुसर ने बताया कि प्रदेश के छात्र सरकार द्वारा बनाई गई शिक्षा की नीतियों से परेशान है। नई नीति के चलते अब कॉलेजों में प्रथम वर्ष में रिअपियर छात्रों को अंतिम वर्ष में दाखिला नहीं दिया जाएगा। जिससे लाखों छात्रों के भविष्य को खतरा है। उन्होंने कहा कि ऊंची कट-ऑफ लिस्ट होने के कारण अधिकतर छात्रों का एडमीशन ही नहीं हो पाता। उन्होंने उपकुलपति के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। इस मौके पर एनएसयूआई के उप प्रधान साहिल बालू, रजत बंसल, पवन राणा, मन्नू फरैण, नवीन नैहरा, विकास दनौदा, प्रवीण दबलैन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन