फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Protest against the killing of Hindus in Bangladesh

Jind News: बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 12 Aug 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 12 Aug 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Protest against the killing of Hindus in Bangladesh
11जेएनडी22-रानी तालाब पर प्रदर्शन करते जयति जयति हिंदू महान संगठन सदस्य। स्रोत स्वयं
जींद। जयति जयति हिंदू महान संगठन ने बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं की निर्मम हत्याओं और अत्याचार के खिलाफ रानी तालाब पर रविवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संयोजक अतुल चौहान ने बताया कि शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा और देश छोड़ने के बाद से बांग्लादेश में हिंदुओं की कथित तौर पर निर्मम हत्याएं की जा रही हैं। हिंदू बहन-बेटियों से दुष्कर्म और अत्याचार किए जा रहे हैं। बांग्लादेश के हिंदू और अल्पसंख्यक वहां सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। उनके घरों को लूटा जा रहा है। उन पर हमले किए जा रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि वहां पर उनका जीना मुश्किल हो गया है। हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की ऐसी स्थिति को लेकर पूरे भारत में इसका भारी विरोध हो रहा है। वहां गृहयुद्ध की स्थिति बनी हुई है। बांग्लादेश में इतना आतंक मचा दिया है कि वहां कोई हिंदू सुरक्षित नहीं है। इस हफ्ते की शुरुआत में शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद से ही वहां पर अल्पसंख्यक समुदायों विशेषकर हिंदुओं के खिलाफ जमकर हिंसा हो रही है। 25 से ज्यादा जिलों में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, जोकि बहुत ही शर्मशार और निंदनीय है। संगठन ने सरकार से मांग कि के सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करके सेना भेजकर हिंदुओं को सुरक्षित करे और वहां के हिंदुओं को भारत में शरण देने का काम करे। प्रदर्शन में विनय गोयल, सुशील सिंगला, राजू हिंदू, अर्जुन, चिराग, रॉकी, सुरेंद्र, मुकेश गौतम, राहुल चौधरी, अरुण कश्यप, मनोज सैनी, अमन खरब मौजूद रहे।

11जेएनडी22-रानी तालाब पर प्रदर्शन करते जयति जयति हिंदू महान संगठन सदस्य। स्रोत स्वयं

11जेएनडी22-रानी तालाब पर प्रदर्शन करते जयति जयति हिंदू महान संगठन सदस्य। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed