{"_id":"67a652bfeb57c3a9210cdf40","slug":"prices-of-paddy-1121-are-not-increasing-being-sold-up-to-rs-3950-jind-news-c-199-1-sroh1006-129657-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: धान 1121 के नहीं बढ़ रहे भाव, 3950 रुपये तक बिक रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: धान 1121 के नहीं बढ़ रहे भाव, 3950 रुपये तक बिक रही
विज्ञापन
07जेएनडी15-उचाना मंडी में लगे धान के ढेर। संवाद
उचाना। किसानों को धान 1121 के भाव सीजन की शुरूआत से ही बीते साल की अपेक्षा कम मिल रहे हैं। किसानों का भाव बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन भाव सीजन बीतने को है, लेकिन बढ़ नहीं रहे है। इन दिनों किसानों को प्राइवेट बोली पर कम से कम 2450 रुपये और अधिक से अधिक 3950 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव मिल रहे है।
इन दिनों कम से कम 4400 रुपये और अधिक से 4575 रुपये तक के भाव किसानों को मिल रहे थे। धान 1121 की आवक बीते साल से इस बार कुछ अधिक हुई है। मार्केट कमेटी में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार अब तक 399080 क्विंटल की आवक हो चुकी है। इन दिनों 359352 क्विंटल आवक हुई थी। इस साल बीते साल की अपेक्षा 39728 क्विंटल धान 1121 की अधिक आवक हुई है।
बॉक्स
कपास के भाव बीते साल से अधिक
किसानों को कपास के भाव इस बार बीते साल से अधिक मिल रहे है। प्राइवेट बोली पर कम से कम 6190 रुपये प्रति क्विंटल एवं अधिक से अधिक 7324 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव मिले है। बीते साल कम से कम पांच हजार रुपये प्रति क्विंटल और अधिक से अधिक 6695 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव मिले थे। इस साल आवक जरूर कपास की कम हुई है। अब तक 89640 क्विंटल कपास आ चुकी है तो बीते साल इन दिनों तक 61123 क्विंटल कपास आई थी।
विज्ञापन
वर्जन
मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने बताया कि कपास के भाव बीते साल से अधिक तो धान 1121 के भाव बीते साल से कम मिल रहे है।