{"_id":"6a9c61ae8d7a614fda0538ef","slug":"preparations-were-underway-to-dispose-of-the-body-after-murdering-the-mother-jind-news-c-199-1-sroh1006-159734-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मां की हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मां की हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने की थी तैयारी
Sun, 06 Sep 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो 04जेएनडी04-पुलिस गिरफ्त में मां की हत्या करने का आरोपी। स्रोत पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। पाथरी गांव में मां की हत्या करने के आरोपी बेटे बसाऊ ने वारदात के बाद शव को ठिकाने लगाने की तैयारी कर ली थी। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बैग में कपड़े भी डाल लिए थे लेकिन शव को घर से बाहर ले जाने का मौका नहीं मिल पाया। इसके बाद वह मौके से भाग गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। गौरतलब है कि दो सितंबर की रात को पाथरी निवासी बसाऊ का 65 वर्षीय मां रोशनी देवी के साथ विवाद हो गया था। 31 अगस्त को रोशनी देवी के इकलौते भाई सूरत सिंह की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसको लेकर वह अपने भाई के अंतिम संस्कार में जाने लगी। बसाऊ ने जाने से मना कर दिया था।
इस पर रोशनी देवी से रहा नहीं गया और वह अपने भाई के अंतिम संस्कार में चली गई थीं। हालांकि वह सोमवार को लौट आई थीं। उसी दिन से आरोपी उसके साथ झगड़ा कर रहा था लेकिन उसे बुधवार रात को मौका मिल गया जबकि उसका चार साल का बेटा भी सो गया था। इसके बाद आरोपी ने बाथरूम में ले जाकर चाकुओं से वार कर मां की हत्या कर दी।
विज्ञापन
वहीं सदर पुलिस थाना प्रभारी मनीष कुमार का कहना है कि पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। उससे हत्या में प्रयोग किए चाकू के बारे में पूछताछ की जाएगी।