{"_id":"6acbfd9cf61593e58c0f9384","slug":"preparations-for-the-arya-samaj-grand-conference-on-december-13-intensify-jind-news-c-199-1-sroh1009-161911-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 13 दिसंबर के आर्य समाज महासम्मेलन की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 13 दिसंबर के आर्य समाज महासम्मेलन की तैयारियां तेज
विज्ञापन
जींद। 13 दिसंबर को होने वाले वार्षिक महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए रविवार को महर्षि दयानंद योग चिकित्सा आश्रम में आर्य समाज कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। स्वामी रामवेश महाराज के सानिध्य में हुई बैठक की अध्यक्षता जयभगवान शास्त्री ने की। इसमें महासम्मेलन की रूपरेखा तैयार कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। स्वामी रामवेश महाराज ने कहा कि महासम्मेलन का उद्देश्य नशाखोरी, कन्या भ्रूण हत्या, अंधविश्वास, पाखंड और नैतिक पतन के खिलाफ जनजागरण करना है। उन्होंने युवाओं को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक करने और महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। जोरा सिंह आर्य ने वेदों की महत्ता बताते हुए अच्छे आचरण और नैतिक मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर मास्टर सुल्तान सिंह, संदीप हुड्डा, राजेंद्र मलिक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
1
विज्ञापन
1